Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Yoga For Hypertension Control: हाई ब्लड प्रेशर या हाइपरटेंशन (Hypertension) उन लाइफस्टाइल डिज़िज़ेज़ (lifestyle disease) में से है जिनके मरीज़ों की संख्या भारत में बहुत अधिक है। आंकड़ों के अनुसार दुनियाभर में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लगभग 30 प्रतिशत लोग हाई बीपी की समस्या से ग्रसित हैं। खासकर, कोविड महामारी (Covid-19 pandemic) के दौरान डायबिटीज (Diabetes) और मोटापे (Obesity) की तरह हाई बीपी के मरीज़ों की संख्या में भी तेज़ी से इज़ाफा हुआ है। अनुवांशिक कारणों के अलावा, जिन वजहों से हाई ब्लड प्रेशर या उच्च रक्तचाप की समस्या हो सकती है उसमें, ख़राब जीवनशैली और अनहेल्दी इटिंग हैबिट्स मुख्य हैं। तो वहीं, मौजूदा समय में लगातार बढ़ता तनाव इस बीमारी की एक अन्य बड़ी और महत्वपूर्ण वजह है। (High BP reasons)
गौरतलब है कि, कोरोना वायरस महामारी से जूझते हुए लोगों को कई-कई महीनों तक घर में बंद रहने और वर्क फ्रॉम होम (Work From Home) जैसी स्थितियों के साथ जिम या पार्क में कसरत के लिए जा पाना भी संभव नहीं हो पा रहा है। ऐसे में मॉर्निग वॉक या रनिंग जैसी बेसिक एक्सरसाइज करने वाले लोगों के लिए भी एक्टिव रह पाना संभव नहीं हो पा रहा है। फिजिकल एक्टिविटीज़ की कमी के कारण लोगों को ब्लड प्रेशर और ब्लड शुगर लेवल को अंडर कंट्रोल रखने के लिए बहुत संघर्ष करना पड़ रहा है।
हालांकि, ऐसे में आपको फिट रहने के लिए जो तरीका काम आ सकता है वह है योगाभ्यास। योगासनों के अभ्यास से आप अपने कमरे में ही रहते हुए अपनी पूरी बॉडी की एक्सरसाइज़ कर पाते हैं। इसके साथ ही यह आपकी मानसिक समस्याओं और कई मेटाबॉलिक सिंड्रोम्स से भी राहत दिलाता है। (Yoga For Hypertension Control )
हर साल 17 मई (World Hypertension Day 2021) को वर्ल्ड हाइपरटेंशन डे मनाया जाता है। इस वर्ष की थीम है, ‘सही ब्लड प्रेशर चेक करें, इसे नियंत्रण में रखें और लम्बी ज़िंदगी जीएं’( Measure Your Blood Pressure Accurately, Control It, Live Longer),आइए जानें किन योगासनों के अभ्यास के साथ आप हाई बीपी कंट्रोल करने के अपने इस मिशन को पूरा कर सकते हैं। यहां पढ़ें उन योगासनों के बारे में जो ब्लड प्रेशर को नियंत्रण में रखने में हो सकते हैं मददगार।
यह एक बहुत ही आसान योगासन है जिसका अभ्यास ज़्यादातर लोग बिना परेशानी के कर सकते हैं। शवासन (Corpse Pose) के अभ्यास से शरीर का तनाव (Yoga for controlling physical stress) कम होता है और ब्लड सर्कुलेशन (Blood Circulation) भी बेहतर बनता है। मानसिक और शारीरिक तनाव कम होने से ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रख पाना भी संभव हो पाता है। साथ ही अनिंद्रा जैसी समस्याएं भी कम होती हैं। (Benefits of Corpse Pose or Savasana)