Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
World Sight Day 2021: आज है 'वर्ल्ड साइट डे' (World sight day 2021)। यह दिन अक्टूबर महीने के दूसरे बृहस्पतिवार (इस वर्ष 14 अक्टूबर) को सेलिब्रेट किया जाता है। इस दिन लोगों को आंखों से संबंधित होने वाली बीमारियों के प्रति जानकारी दी जाती है, उन्हें अपनी आंखों को सुरक्षित, निरोग, स्वस्थ रखने के लिए जागरूक किया जाता है। इस वर्ष 'वर्ल्ड साइट डे' पर 'लव योर आइज' (Love your eyes) थीम के तहत लोगों को आंखों की सेहत और उसका ख्याल रखने के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
सारा दिन कंप्यूटर और मोबाइल पर आंखें गड़ाए रखने से आज लोगों की आंखों की सेहत (Eyes health) कम उम्र में ही खराब हो जाती हैं। ऑफिस में 9-10 घंटे कंप्यूटर पर काम करने के बाद भी लोग आंखों को स्क्रीन की रोशनी से हटाने का नहीं सोचते हैं। घर जाकर भी मोबाइल और टीवी देखते रहते हैं। ऐसे में आंखें थक जाती हैं। इससे आंखों (Yoga for Eyes in Hindi) से संबंधित कई समस्याएं हो सकती हैं, जैसे आंखों की मांसपेशियां कमजोर हो सकती हैं। जिससे, बैक्टीरियल इन्फेक्शन, आंखों से पानी आना, थोड़ी देर देखने से आंखें लाल होना, दृष्टी दोष आदि। अब आप काम करना तो छोड़ नहीं सकते, तो बेहतर होगा कि अपनी आंखों की सेहत के प्रति थोड़ा ध्यान दें।
आंखों को हेल्दी रखने के लिए आप योग (Yoga for Eyes) और आंखों की एक्सरसाइज करें। योग से आंखों की मांसपेशियां मज़बूत बनती हैं। इससे, मायोपिया और हाइपरमेट्रोपिया जैसी समस्याओं में मदद होती। आइए जानते हैं किस तरह के योग से आप आंखों को (Eye Exercises) स्वस्थ रख सकते हैं।