Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

एक जगह रखकर भूल जाते हैं चीज, तो आज से ही शुरु करें ये 5 योगाभ्यास, शार्प होगा ब्रेन और मेंटल प्रॉब्लम होंगी दूर

ओवरऑल फिटनेस के लिए हमारे शरीर के साथ-साथ हमारा दिमाग का भी फिट रहना जरूरी है। आज मेंटल हेल्थ से जुड़े बहुत से मामले देखे जा रहे हैं, इसलिए आज हम आपको 5 ऐसे योगाभ्यास बताने जा रह हैं। जो आपके दिमाग को शार्प बनाने में काफी मदद कर सकते हैं।

एक जगह रखकर भूल जाते हैं चीज, तो आज से ही शुरु करें ये 5 योगाभ्यास, शार्प होगा ब्रेन और मेंटल प्रॉब्लम होंगी दूर
yoga for brain

Written by Gulshan Kumar |Updated : March 21, 2024 8:21 AM IST

भारतीय चिकित्सा पद्धिती के अनुसार हेल्दी लाइफके लिए बॉडी और माइंड दोनों का स्वस्थ रहना जरूरी है। जिसके लिए हमें कई तरह के योगाभ्यास करने की सलाह दी जाती है। डेली योगा करने से हम न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक रूप से भी पहले से ज्यादा फिट रह सकते हैं। भारतीय योग शास्त्र में कुछ ऐसे बेहतरीन योगाभ्यास हैं जिनके नियमित अभ्यास से आप अपने दिमाग को एकाग्र कर सकते हैं। यदि आप अपने दिमाग को शार्प बनाना चाहते हैं और इसके लिए आपको किसी बाहरी दवाई आदि का सेवन नहीं करना है, तो आज हम आपको 5 ऐसे योगाभ्यास बताने जा रहे हैं जो आपको मानसिक तौर पर काफी मजबूत बनाने का काम करते हैं। आइए जानते हैं ऐसे 5 ऐसे योगाभ्यास जो आपके दिमाग को बेहद शार्प बनाने में मदद कर सकते हैं।

1. भ्रामरी

यदि आप अपनी याददाश्त को दुरुस्त करना चाहते हैं तो आपको रोज 10 मिनट भ्रामरी प्राणायाम का अभ्यास जरूर करना चाहिए। दिमाग को तेज करने वाले योगाभ्यासों में भ्रामरी पहले स्थान पर है। इसके नियमित अभ्यास से आपकी नकारात्मक भावनाएं जैसे- क्रोध, चिड़चिड़ापन, निराशा, और चिंता दूर होती हैं।

2. पश्चिमोत्तानासन

दिमाग को एकाग्र और स्वस्थ करने के लिए पश्चिमोत्तानासन एक शानदार आसन है। इस आसन के अभ्यास से आप तनाव, क्रोध और चिड़चिड़ाहट से मुक्त होते हैं। इसके अलावा इसे रोज करने से हमारी इच्छाशक्ति बहुत प्रबल होती है।

Also Read

More News

3. शीर्षासन

ये योगाभ्यास सभी आसनों में सबसे शीर्ष पर है, इसलिए इसे शीर्षासन कहा जाता है। इसे करने से हमारे दिमाग की ओर रक्त का प्रवाह बढ़ता है जिससे हमारे दिमाग की कार्यक्षमता में सुधार होता है। यदि आप अपनी याददाश्त को दुरुस्त करना चाहते हैं तो आपको रोज शीर्षासन का अभ्यास करना चाहिए।

4. सर्वांगासन

दिमाग के साथ थायराइड और पैरा-थायराइड ग्रंथि को दुरुस्त करने के लिए सर्वांगासन एक बेहतरीन आसन है। इस आसन के अभ्यास से पीनियल और हाइपोथैलेमस ग्रंथि में रक्त की सप्लाई तेज होती है, जिससे हमारा मानसिक स्वास्थ्य दुरुस्त होता है।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

5. हलासन

हलासन भी दिमाग के लिए एक शानदार योगाभ्यास है, इसके नियमित अभ्यास से हमारे मस्तिष्क में रक्त का प्रवाह बेहतर होता है और तंत्रिका तंत्र मजबूत होता है। इसके अलावा हलासन करने से पीठ और गर्दन में खिंचाव, तनाव और थकावट दूर होती है।

About the Author

... Read More