... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: intern23.seo | Published : September 13, 2023 10:46 AM IST
हेल्दी जीवन जीने के लिए जितना जरूरी शरीर को स्वस्थ रखना है उतना ही आवश्यक दिमाग की सेहत का ख्याल रखना भी है। भारतीय चिकित्सा पद्धति में शरीर को स्वस्थ रखने के लिए नियमित योगाभ्यास करने की सलाह दी जाती है। योग से न केवल हमारा शरीर स्वस्थ होता है, बल्कि नियमित योगाभ्यास से हमारे दिमाग की ताकत भी कई गुना बढ़ जाती है। नियमित योगाभ्यास से आपको कई तरह की मानसिक समस्याओं से निजात पाने में आसानी होगी।
हमारा दिमाग हर रोज कोई नया काम करने में सबसे अहम भूमिका निभाता है। इसलिए हमारा दिमाग जितना हेल्दी और तेज होगा, हम किसी भी काम को उतने ही शानदार तरीके से कर पाएंगे। चलिए जानते हैं 5 ऐसे योगाभ्यास जो हमारे दिमाग को तेज करते हैं।
भ्रामरी प्राणायाम दिमाग को तेज करने वाले योगाभ्यासों में पहले पायदान पर है। ये शानदार प्राणायाम हमारी नकारात्मक भावनाओं को दूर कर हमें सकारात्मकता से भर देता है। इसके नियमित अभ्यास से हमारी एकाग्रता और याददाश्त तेज होती है। इस बेहद असरदार प्राणायाम का अभ्यास आप घर, ऑफिस कहीं भी कर सकते हैं।
सर्वांगासन दिमाग तेज करने के सबसे कारगर उपायों में से एक है। ये आसन न केवल हमारे बल्कि दिमाग को तेज करता है, बल्कि ये हमारे थायराइड और पैरा-थायराइड ग्रंथि को भी एक्टिवेट रखता है। इसके नियमित अभ्यास से हमारे मस्तिष्क में रक्त का प्रवाह बढ़ता है जिससे हमारे दिमाग की कार्यप्रणाली में सुधार होता है।
दिमाग को तेज करने वाले योगाभ्यासों में हलासन अपना एक अलग स्थान रखता है। ये आसन आपके पीठ और गर्दन में खिंचाव लाकर आपकी तनाव और थकावट को दूर करता है। इस आसन को करने की विधि आपको थोड़ी कठिन लग सकती है, लेकिन इसके फायदे भी आपको चौंका देंगे।
सिर के बल किए जाने के कारण ही इस आसन का नाम ‘शीर्षासन’ पड़ा है। इस आसन को करने से हमारे दिमाग की ओर रक्त का प्रवाह बढ़ जाता है। जिससे हमारी स्मरण शक्ति काफी तेज हो जाती है। इस आसन के नियमित अभ्यास से हमें शारीरिक बल तो मिलता ही है साथ ही हमारा आत्मविश्वास भी बढ़ता है। इसके अभ्यास से हमारे मन से डर और भय बाहर निकल जाता है।
ऑक्सीजन जितना जरूरी हमारी श्वास को चलाने के लिए है, उतना ही जरूरी हमारे दिमाग के लिए भी है। बेहतर ऑक्सीजन का प्रवाह हमारे दिमाग के कामकाज को बेहतर करता है। अनुलोम-विलोम प्राणायाम से हमारे मस्तिष्क में ऑक्सीजन की सप्लाई तेज होती है। जिससे हमारा दिमाग तेज होता है। इसके नियमित अभ्यास से हमें तनाव और चिंता से भी मुक्ति मिलती है।