Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

Yoga For Digestion And Gas: पेट दर्द, गैस, अपच और कब्‍ज को दूर करते हैं ये 3 योगासन, जानिए योग करने का तरीका

Yoga For Better Digestion in Hindi : अगर आपका पेट भी पाचन समस्याओं की वजह से खराब रहता है तो आपको यह 3 आसान योगासन अवश्य करने चाहिए ताकि आपका पाचन बेहतर हो सके।

Yoga For Digestion And Gas: पेट दर्द, गैस, अपच और कब्‍ज को दूर करते हैं ये 3 योगासन, जानिए योग करने का तरीका
अपने पाचन तंत्र को स्‍वस्‍थ बनाए रखने के लिए करें ये 3 योगासन।

Written by Atul Modi |Updated : May 31, 2021 7:01 AM IST

कई बार आप जाने अनजाने में कुछ ऐसी चीजें खा लेते हैं जिनसे आपका पेट खराब हो जाता है और गैस या ब्लोटिंग (Bloating) जैसी समस्याएं देखने को मिलती हैं। या फिर आप बहुत आसान समाधानों को भी बहुत मुश्किल बना लेते हैं। अगर आपका पाचन (Digestion) बेहतर नहीं है या आपको इन्फ्लेमेटरी बाउल डिजीज जैसी कोई बीमारी है तो आपको लंबे समय तक दवाइयां खाने की बजाए एक बार योग (Yoga) को जरूर ट्राई करना चाहिए। आयुर्वेद ने आपको बहुत से ऐसे योगासन दिए हैं जिसके कारण आप अपने पाचन की समस्याओं को बहुत आसानी से सुलझा सकते है। ये निम्न 3 सरल योगासनों आपके पाचन तंत्र के लिए जादुई सा असर करेंगे।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

1- मार्जारीआसन-बिटिलासन

  • यह योग भी दो आसनो का फ्यूजन है जो कि रीड की हड्डी को स्ट्रेच और वार्म करने के लिए किया जाता है।
  • अपने हाथों को अपने कंधों के नीचे रखें और अपने घुटनों को अपने हिप्स के नीचे रखें।
  • अब आपको एक लंबी सांस लेते हुए अपने पेट को बाहर की ओर यानी कि जमीन की ओर ले जाते हुए, अपने हृदय और हिप्स को भी ऊपर की ओर लिफ्ट करने की कोशिश करें।
  • इसके बाद आपको सांस छोड़ते समय अपना पेट ऊपर की ओर, आसमान की तरफ ले जाना है।
  • इस दौरान अपनी नाभि की ओर देखें और ऐसे ही इस आसन के 10 राउंड करें।
  • अगर आप इस आसन में लंबी लंबी सांस लेते हैं तो आपकी बड़ी आंत लंबी होती है और आपके सारे अंदरूनी अंगो की एक तरह से मसाज होती है व आपका पेट भी स्वस्थ रहता है।

2- उत्तन शिशोसन

  • यह दो आसनो का संयोजन है। यह योग शरीर को गर्मी प्रदान करता है और रीढ़ में लचीलापन लाता है।
  • अपने हाथों और घुटनों को इस प्रकार कर लीजिए जैसे आपने ऊपर वाले आसन के दौरान किया था यानी आपको अपने चारों हाथों और पैरों को जमीन पर ले आना है।
  • अब अपने हिप्स को वहीं रखिए जहां वह हैं और हाथों को आगे की तरफ यानी जमीन पर एक्सटेंड कर लीजिए। अपने सिर को जमीन पर रखिए।
  • इस आसन से कोई लंबी या हैवी मील खाने की वजह से आपके पेट में होने वाले दर्द से आपको थोड़ी राहत मिलती है।

3- सेतुबंध सर्वांगासन

  • यह आसन आपके पाचन अंगो को संकुचित करता है और आपके सारे शरीर में ताजा ब्लड भी पहुंचाता है। यह खराब पाचन से होने वाली थकान को भी दूर करता है।
  • इस आसन को करने के लिए जमीन पर अपने पैरों को फ्लैट कर लें।
  • अब सांस छोड़ दें और अपने अंदरूनी पैरों और बाजुओं को जमीन पर रखें और अपने घुटनों को स्ट्रेच करते हुए आगे की ओर लेते जाएं।
  • अब 10 लंबी लंबी सांसें ले और अपनी स्पाइन को जमीन पर लेकर आएं।
  • अगर आपको लग रहा है कि आपके घुटने थक गए हैं तो आपको पैरों के नीचे एक ईंट या कोई ब्लॉक रख लेना चाहिए।

इन आसनों से आपके आंतरिक अंगो को बहुत अच्छा महसूस होता है। आपका पेट और सारा पाचन तंत्र स्वस्थ रहता है व आपकी पाचन क्रिया सुचारू रूप से चलती है। इनको करने से आपको किसी प्रकार की पेट से संबंधित समस्या महसूस नहीं होती है। इसलिए आपको इन आसनों के लिए कुछ समय अवश्य निकालना चाहिए।

About the Author

... Read More