Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

प्रेगनेंट अनुष्का शर्मा ने विराट कोहली को बनाया सहारा, किया 'शीर्षासन', जानें कब करना चाहिए गर्भावस्था में शीर्षासन का अभ्यास और इसके फायदे-नुकसान

मंगलवार को अनुष्का ने प्रेगनेंसी में  योग आसन करते हुए यह पुरानी तस्वीर साझा की। अनुष्का ने अपनी पोस्ट के कैप्शन में लिखा कि वह नियमित योग का अभ्यास कर रही हैं । उन्होंने बताया कि वह केवल उन्हीं योगासनों का अभ्यास नहीं करतीं जिनके लिए  डॉक्टर ने मना किया है। अनुष्का ने अपने अकाउंट पर यह पिक्चर शेयर की, जिसमें वह अपने पति विराट कोहली की मदद से शीर्षासन करते हुए दिखाई दे रही हैं। (Yoga During Pregnancy)

Written by Sadhna Tiwari |Updated : December 7, 2020 2:52 AM IST

Yoga During Pregnancy:  बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) और  भारतीय क्रिकेट कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) बहुत जल्द अपने घर एक नन्हें मेहमान का स्वागत करेंगे।  दोनों जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं। अनुष्का शर्मा अपनी प्रेगनेंसी के दौरान अपना  खास ख्याल रख रही हैं और साथ ही वह प्रेगनेंसी में एक्टिव और खुश रहने के कई तरीके भी आज़मा रही हैं।  अनुष्का ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें प्रेगनेंट अनुष्का शीर्षासन करती नज़र आ रही हैं।  (Anushka Shrama Pregnancy Exercise)

6 महीने की प्रेगनेंट अनुष्का शर्मा ने किया 'शीर्षासन'

मंगलवार को अनुष्का ने प्रेगनेंसी में  योग आसन करते हुए यह पुरानी तस्वीर साझा की। अनुष्का ने अपनी पोस्ट के कैप्शन में लिखा कि वह नियमित योग का अभ्यास कर रही हैं । उन्होंने बताया कि वह केवल उन्हीं योगासनों का अभ्यास नहीं करतीं जिनके लिए  डॉक्टर ने मना किया है। अनुष्का ने अपने अकाउंट पर यह पिक्चर शेयर की, जिसमें वह अपने पति विराट कोहली की मदद से शीर्षासन करते हुए दिखाई दे रही हैं। (Yoga During Pregnancy)

Also Read

More News

तस्वीर को शेयर करते हुए अनुष्का शर्मा ने कैप्शन में लिखा, "इस एक्सरसाइज में हाथ नीचे और पैर ऊपर करना, यह सबसे मुश्किल है। क्योंकि योग मेरी जिंदगी का सबसे बड़ा हिस्सा है, तो मुझे डॉक्टर ने सलाह दी कि मैं वह सब आसन कर सकती हूं, जो मैं प्रेग्नेंट होने से पहले करती थी, लेकिन अब उचित और आवश्यक समर्थन के साथ। शीर्षासन, जो मैं पिछले कई सालों से कर रही हूं। मैंने सोचा कि मैं दीवार का सहारा लूंगी लेकिन मेरे पति ने भी मेरा पूरा सपोर्ट किया हालांकि, यह मेरी योगा टीचर की देखरेख में हुआ।" (Yoga During Pregnancy)

प्रेगनेंसी और ब्रेस्टफीडिंग के दौरान ऐश्वर्या राय खाती थी गोंद के लड्डू, जानें क्या सचमुच डिंक के लड्डू खाने से न्यू मदर्स को होता है फायदा

गर्भावस्था में शीर्षासन करने के हेल्दी फायदे

हालांकि, शीर्षासन का अभ्यास पूरे शरीर के लिए फायदेमंद होता है। लेकिन, प्रेगनेंसी के दौरान इस आसन का अभ्यास  बहुत ही ज़्यादा सावधानी के साथ करना चाहिए। जैसा कि पहले 3 महीनों में कॉम्प्लिकेशन्स बढ़ने और गर्भपात का खतरा अधिक होता है। इसीलिए, योगा एक्सपर्ट पहले ट्राईमेस्टर में शीर्षासन के अभ्यास से मना करते हैं। लेकिन, अगर सुरक्षित समय जैसे दूसरी तिमाही में किसी ट्रेनर की देखरेख में इस योग आसन का अभ्यास किया जाए तो शीर्षासन से कई फायदे होते हैं।

बॉडी बैलेंस होता है बेहतर:

आपके शरीर को मज़बूत बनाने के अलावा शीर्षासन आपका संतुलन बढ़ाता है। शीर्षासन में गिरने से बचने के लिए व्यक्ति बार-बार एडजस्टमेंट्स करता है और मुद्रा में बने रहने की कोशिश करता है। इस तरह आपकी बैलेंसिंग स्किल बढ़ती है। (Yoga During Pregnancy)

अपर बॉडी पार्ट्स होते हैं स्ट्रॉन्ग:

शीर्षासन या हेडस्टैंड अपर बॉडी स्ट्रेंथ बढ़ाने के लिए एक बेहतरीन एक्सरसाइज़ है। यह कंधे, आर्म्स और पीठ के ऊपरी हिस्से को मज़बूत बनाती है, क्योंकि इन्हीं बॉडी-पार्ट्स के सहारे हम शीर्षासन में अपने शरीर का वज़न संतुलित करते हैं। (Sirsasan Health Benefits)

स्ट्रॉन्ग बोन्स:

वजन उठाने के कारण शीर्षासन करने से आपकी हड्डियां मज़बूत बनती हैं। इससे हड्डियों की बीमारी ऑस्टियोपोरोसिस (osteoporosis) का खतरा कम होता है। कम उम्र में ही शीर्षासन का अभ्यास आपको उम्र बढ़ने के बाद हड्डियों को मज़बूत रखने में मदद होती है।

उम्र के साथ कमज़ोर होने लगती हैं आंखे, डायट में शामिल करें ये 8 हेल्दी फूड्स और आंखों को रखें स्वस्थ

मूड स्विंग से राहत:

शीर्षासन के अभ्यास के समय शरीर में रक्त का प्रवाह आपके दिमाग की तरफ तेज़ हो जाता है। इससे आपको आराम महसूस होता है और तनाव से राहत मिलती है। यह योगासन आपका मूड भी बेहतर बनाता है। क्योंकि इसके अभ्यास से तनाव का कारण यानि कॉर्टिसोल हार्मोन्स का निर्माण कम होता है।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

क्या नारियल और केसर खाने से पैदा होता है गोरा बच्चा? जानें कितना सच है या प्रेगनेंसी मिथ