
प्रिया मिश्रा
प्रिया को पिछले 4 सालों से हेल्थ और लाइफस्टाइल विषयों पर लिखने का अनुभव है। इन्हें हेल्थ और ... Read More
Written By: priya mishra | Updated : March 12, 2024 9:31 AM IST
Yoga Asanas For Belly Fat: पेट की चर्बी यानी बैली फैट बढ़ने से आजकल हर कोई परेशान है। कुछ लोगों का शरीर तो दुबला-पतला होता है, लेकिन उनके पेट पर ज्यादा चर्बी होती है। बैली फैट बढ़ने के पीछे कई कारण हो सकते हैं। गलत खानपान, खराब लाइफस्टाइल, लंबे समय तक एक ही जगह पर बैठे रहने और एक्सरसाइज न करने की वजह से पेट पर फैट जमा होने लगता है। बाहर निकला पेट न केवल देखने में खराब लगता है, बल्कि कई स्वास्थ्य समस्याओं का कारण भी बन सकता है। बैली फैट को कम करने के लिए लोग डाइटिंग करते हैं और घंटों जिम में भी बिताते हैं। लेकिन फिर भी मनचाहा रिजल्ट नहीं पाता है। अगर आप बिना ज्यादा मेहनत के पेट की चर्बी को कम करना चाहते हैं, तो योगाभ्यास एक बेहतर विकल्प हो सकता है। जी हां, लटकती तोंद को अंदर करने के लिए आप रोजाना कुछ योगासनों का अभ्यास कर सकते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे योगासनों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके नियमित अभ्यास से पेट की चर्बी को कम करने में मदद मिल सकती है।
इस आसन को करने के लिए सबसे पहले योगा मैट पर बैठ जाएं।
अब अपनी टांगो को सामने की तरफ फैलाएं।
अपने दोनों हाथों को हिप्स से थोड़ा पीछे जमीन पर रखें।
अब दोनों पैरों को सीधा रखते हुए ऊपर की तरफ उठाएं।
अब धीरे-धीरे सांस को बाहर की तरफ छोड़ते हुए पैरों को जमीन से 45 डिग्री तक उठाएं।
सांस लेते हुए नाव के आकार में लगभग 10 से 20 सेकंड तक रहें।
इसके बाद धीरे-धीरे सांस छोड़ते हुए सामान्य मुद्रा में आएं।
इस प्रक्रिया को आप 3 से 5 बार दोहराएं।
इस आसन को करने के लिए सबसे पहले पेट के बल लेट जाएं।
अपनी कोहनियों को कमर से सटा के रखें और हथेलियां ऊपर की ओर रखें।
अब धीरे-धीरे सांस भरते हुए, अपनी छाती को ऊपर की ओर उठाएं।
उसके बाद अपने पेट वाले हिस्से को धीरे-धीरे ऊपर उठा लें।
इस स्थिति में 30-60 सेकंड तक रहें।
फिर सांस छोड़ते हुए प्रारंभिक मुद्रा में आ जाएं।
इस प्रक्रिया को 3-5 बार दोहराएं।
इस आसन को करने के लिए योगा मैट पर पेट के बल लेट जाएं।
अपने दोनों हाथों को सीधा रखें।
अब अपने घुटनों को मोड़ते हुए सांस छोड़ें।
अपनी एड़ी को अपने नितंबों के पास लाएं।
अब धनुषाकार होते हुए, अपने पैरों की उंगलियों को हाथों से पकड़ें।
अब गहरी सांस लेते हुए अपनी छाती को जमीन से ऊपर उठाएं।
फिर सांस छोड़े हुए, वापस प्रारंभिक मुद्रा में आ जाएं।
इस प्रक्रिया को 3-5 बार दोहराएं।
इन 3 योगासनों के नियमित अभ्यास से पेट की जिद्दी चर्बी को कम करने में मदद मिल सकती है। हालांकि, योगाभ्यास के साथ-साथ आपको अपने खानपान पर भी ध्यान देना चाहिए।