भटकते मन को शांत कर देता है ये 5 योगासन, एनर्जी से भर जाता है पूरा शरीर

केवल शारीरिक सेहत ही नहीं बल्कि मानसिक सेहत को भी इन आसनों से काफी ज्यादा लाभ मिलता है। सुबह काम पर जाने से पहले या रात में आने के बाद इन्हें जरूर करें। अगर आप आलसी हैं और अपनी सेहत का ख्याल रखना चाहते हैं तो यह आसन आपके लिए बेस्ट है।

WrittenBy

Written By: Atul Modi | Published : May 2, 2022 9:36 PM IST

स्वस्थ रहने के लिए योग हमारे शरीर के लिए बहुत जरूरी है। पूरा दिन काम मे बिज़ी हो जाने से आपको आराम करने का समय काफी कम मिलता है। इस बीच हमारा दिमाग काफी ख्यालों से हो कर गुजरता है और हम शांत नहीं रह पाते हैं। अपने दिमाग और मन को शांत रखने के लिए हमारे लिए योग करना बहुत जरूरी है। योग हमारे शरीर को बहुत ऊर्जा प्रदान करता है क्योंकि जब स्वस्थ शरीर और मन की बात आती है तो योग दोनों में ही हमारे लिए बेस्ट रहता है। तो अपने जीवन मे आलस को दूर करने के लिए निम्न योग आसन रोजाना करे।

बंधकोणासन

यह आसन आपके शरीर के लिए काफी ज्यादा जरूरी होता है क्योंकि यह शरीर के सभी हिसों को लाभ पहुंचाता है। यह आसन बहुत ही आसान भी है। यह महिलाओं के लिए भी काफी सहायता होता है। इस आसन को आप सुबह और शाम कर सकते हो। कोशिश करें कि इसे रोज 10 से 15 मिनिट के लिए जरूर करें। इसे तितली मुद्रा आसन भी कहते हैं।

ताडासन

यह आसन पहाड़ी पोज में किया जाता है। इसे पहाड़ी आसन के नाम से भी जाना जाता है। इसे बैठ कर किया जाता है। सबसे ज्यादा अच्छी बात यह है कि इसे हम कभी भी किसी भी समय कर सकते हैं क्योंकि इसके लिए हमारा सुबह खाली पेट होना जरूरी नहीं है। इससे हमारे शरीर में खिंचाव होता है। इस करने से पूरे शरीर को बुहत ही अच्छा महसूस होता है और इससे हमारे शरीर में ऊर्जा आती है।

सिंहासन

यह आसन शेर के जैसे पोज बना के किया जाता है इसलिए ही इसे सिंहासन कहा जाता है। यह आसन हमारे शरीर को सभी रोगों से दूर करता है। इसे करते हुए हमारा शरीर ऐसा हो जाता है मानो कोई शेर के जैसे दहाड़ते हुए आसन कर रहा है। लाभ की बात यह है की इसके लिए ज्यादा समय की जरूरत नही है बस 30 सेकंड ही काफी हैं इसलिए इसे आलसी लोग भी सेहत बनाने के लिए कर सकते हैं। अच्छे स्वास्थ्य के लिए इस आसन को करे।

भुजंगासन

यह आसन बहुत ही लाभ दायक है इस आसन को सूर्यनमस्कार के आसन का एक हिस्सा माना जाता है। इसे कोबरा पोज भी कहा जाता है। इस आसन को इसके नाम की तरह ऊपर की ओर ठुड्ढी करके कोबरा की तरह किया जाता है। इस आसन को करने के लिए आपको खाली पेट रहना होता है। इसमें पीछे से जमीन पर रहते हुए आगे से छाती को जमीन की ओर उठाना पड़ता है। इसे 15 से लेकर 30 सेकंड तक किया जा सकता है।

शवासन

यह आसन भी हमारे शरीर और दिमाग को शांत करने के लिए जरूरी है। इस आसन को 15 से 20 मिनट के लिए करने की कोशिश करे। यह आसन मरे हुए शरीर के समान प्रतीत होता है और इसलिए ही इस आसन को शवासन कहा जाता है। इस आसन को करते समय दिमाग को शांत और अच्छा महसूस होता है। इस आसन को करते समय ध्यान रखना चाहिए कि नींद नही आनी चाहिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source