
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Published : February 8, 2021 6:44 PM IST
Yoga After Delivery: बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) ने कुछ सप्ताह पहले ही मां बनी हैं। विराट कोहली (Virat Kohli) और अनुष्का शर्मा ने अपनी नन्हीं राजकुमारी वामिका का स्वागत और नामकरण बड़े प्यार से किया। बच्चे के जन्म के बाद उन्होंने जब वामिका (Vamika) के साथ अपने परिवार की तस्वीर शेयर की तो लोगों ने जमकर प्यार और आशीर्वाद बरसाया। अब अनुष्का शर्मा ने एक और तस्वीर शेयर की है। लेकिन, इस तस्वीर में चर्चा हो रही है उनके फ्लैट बेली की।
View this post on Instagram
दऱअसल, इस तस्वीर में अनुष्का का पेट काफी फ्लैट (Anushka Sharma Fitness after delivery) और कम दिखायी दे रहा है। आमतौर पर डिलिवरी के बाद जहां महिलाओं का पेट फूला हुआ दिखायी देता है। वहीं, अनुष्का शर्मा का पेट बहुत कम दिखायी दे रहा है। फिलहाल इसी बात की चर्चा हो रही है कि इतने कम समय में अनुष्का शर्मा का पेट अंदर कैसे चला गया?
अनुष्का की तरह ही इस पोस्ट-डिलिवरी फिटनेस के लिए आप योग की मदद ले सकती हैं। कुछ विशेष योगासनों का अभ्यास कर आप बढ़े हुए पेट को अंदर कर सकती हैं। ऐसे ही योगासनों के बारे में हम लिख रहे हैं यहां-