
किशोरी मिश्रा
किशोरी मिश्रा को डिजिटल मीडिया का लगभग 8+ वर्षों का व्यापक अनुभव है, जिसमें स्वास्थ्य (Health) और जीवनशैली ... Read More
Written By: Mishra Kishori | Updated : December 5, 2024 12:09 PM IST
Trending Yoga Poses
Year Ender 2024 : साल 2024 खत्म होने में कुछ ही दिन बाकी रह गए हैं। हम में से कई लोग नए साल का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं, कुछ लोग 2024 की खट्टी-मीठी यादों को संजो रहे होंगे। बीत रहे इस साल में कई यादें बसी रह जाएंगी, जिसमें से कुछ अपनी फिटनेस की यादों को भी संजो रहे होंगे। क्योंकि साल 2024 में लोगों ने कई ट्रेडिंग योग या फिटनेस टिप्स फॉलो किए हैं। आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे योगासन बताएंगे, जो साल 2024 में सबसे अधिक ट्रेंड में रहे और जिसे लोगों ने जमकर फॉलो भी किया। आइए जानते हैं साल 2024 में किन-किन योगासन को लोगों ने किया खूब सर्च?
साल 2024 में लोगों ने मलासन योग खूब सर्च किए। इस योग को स्क्वाट भी कहा जाता है। नियमित रूप से अगर आप इस योग की मदद लेते हैं, तो इससे शरीर को फिट रखा जा सकता है। नियमित रूप से मलासान करने से कई फायदे होते हैं, जिसमें कमर दर्द, घुटनों के दर्द इत्यादि से आराम मिल सकता है। इतना ही नहीं, यह पाचन तंत्र के लिए भी काफी फायदेमंद योग माना जाता है। इससे पेट की मांसपेशियों को मजबूती मिल सकती है।
पवनमुक्तासन काफी ट्रेंड में रहने वाला योग है। साल 2024 में भी यह योग ट्रेंड में काफी ज्यादा आता रहा है। इस योग की मदद से पेट में बनने वाली गैस, एसिडिटी, कब्ज इत्यादि की परेशानी को दूर किया जा सकता है। इतना ही नहीं, अगर आप नियमित रूप से इस योग को करते हैं, तो इससे आपकी पेट की चर्बी भी काफी जल्दी कम हो सकती है। इसके साथ ही यह अर्थराइटिस से भी छुटकारा दिला सकता है।
साल 2024 में सबसे अधिक सर्च में रहने वाले योग में ताड़ासन योगभी सामिल है। इस योग की मदद से आप अपने शरीर के कई हिस्सों की मजबूती को बढ़ावा दे सकते हैं। इससे लंबाई बढ़ाने में भी मदद मिलती है और शरीर में ब्लड सर्कुलेशन भी अच्छा होता है।
मत्स्यासन योग को लोगों ने इस साल खूब पसंद किया। यह योग शारीरिक और मानसिक विकास के लिए काफी बेहतर माना जाता है। नियमित रूप से अगर आप इस योग को करते हैं, तो यह गले और कंधों में होने वाली स्ट्रेचिंग की परेशानी को दूर करने में प्रभावी हो सकता है। इतना ही नहीं, इससे पेट के सामने के हिस्से की स्ट्रेचिंग अच्छे से होती है और बॉडी टोन भी रहती है।
साल 2024 में लोगों द्वारा पश्चिमोत्तानासन योग को भी काफी ज्यादा पसंद किया गया है। यह योग पाचन तंत्र को बेहतर करने में प्रभावी माना जाता है। इससे रीढ़ की हड्डियों में खिंचाव होता है और हड्डियों का लचीलापन बढ़ता है। इतना ही नहीं, यह पेट की चर्बी को कम करने में काफी हद तक प्रभावी माना जाता है। नियमित रूप से अगर आप इस योग का अभ्यास करते हैं, तो इससे अनिद्रा और बांझपन जैसी समस्याएं दूर हो सकती हैं।