Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Year End 2022: जल्द ही 2022 का अंत होने वाला है। किसी भी नए साल की शुरुआत में हम लोग काफी बड़े-बड़े रेजोल्यूशन लेते हैं। जिसमें कई लोग पूरे साल में अपने वजन को कम करने का रेजोल्यूशन भी लेते हैं। इस साल भी हम में से कई लोगों ने वजन को कम करने का रेजोल्यूशन लिया। हम में से कई लोगों ने वजन को कम करने के लिए तरह-तरह के ट्रेंडिंग डाइट प्लान फॉलो किए। वर्ष 2022 में कई वेट लॉस टेक्नीक सोशल मीडिया पर ट्रेंड हुईं, जिसे आप आने वाले सालों में भी फॉलो कर सकते हैं। आज हम इस लेख में वर्ष 2022 की कुछ पुरानी यादों को ताजा करते हुए सालभर हिट रहे वेट लॉस टेक्नीक के बारे में जानेंगे। आइए जानते हैं इस साल कौन-कौन सी वेट लॉस टेक्नीक हिट रहीं।
साल 2022 में इंटरमिटेंट फास्टिंग काफी ट्रेंड में रहीं। कई बड़े-बड़े सेलेब्रिटीज ने इस वेट लॉस टेक्नीक को अपनाकर अपना वजन कम किया। इंटरमिटेंट फास्टिंग के दौरान लोग दिन में भरपूर रूप से हेल्दी आहार का सेवन करते हैं। वहीं, रात के बाकि समय में वह फास्ट करते हैं। इंटरमिटेंट फास्टिंग को फॉलो करने वाले लोग तरह-तरह के समय अंतराल का चुनाव करते हैं। कई लोग 12/12 घंटों के अनुसार इंटरमिटेंट फास्टिंग को फॉलो करते हैं, जिसमें 12 घंटे तक आप खाना खा सकते हैं। वहीं, बचे हुए 12 घंटे में आपको कुछ भी खाना नहीं होता है। वहीं, कुछ लोग 16/8 घंटे का भी इंटरमिटेंट फास्टिंग फॉलो करते हैं।
साल 2022 में कई लोगों द्वारा कीटो डाइट प्लान को भी फॉलो किया गया। इस डाइट प्लान को फॉलो करने वाले अपने आहार में कार्ब्स कम मात्रा में लेते हैं। वहीं, फैट, प्रोटीन को अधिक शामिल करते हैं। कीटो डाइट प्लान फॉलो करने वालों का मानना है कि लो कार्ब और हाई फैट डाइट लेने से शरीर के बढ़ते वजन को तेजी से कम करने में मदद मिल सकती है। कीटो डाइट प्लान फॉलो करने वाले चिकन, मीट, दूध, नट्स, सीड्स, मछली, मीट, अंडा, ब्रोकली इत्यादि प्रोटीन से भरपूर आहार का सेवन कर सकते हैं।
वर्ष 2022 में लोगों को मेडिटरेनियन डाइट प्लान भी काफी पसंद आया। एक्सपर्ट का मानना है कि अगर आप इस डाइट प्लान को सही तरीके से फॉलो करते हैं तो इससे तेजी से वजन को घटाने में मदद मिल सकती है। मेडिटरेनियन डाइट प्लान में ताजे फल और सब्जियां, मछली, नट्स इत्यादि का सेवन करने की सलाह दी जाती है। वहीं, मीट, अंडा, डेयरी प्रोडक्ट्स जैसे आहार का सेवन सीमित मात्रा में करने की सलाह दी जाती है। वहीं, इस डाइट प्लान को फॉलो करने वालों को प्रॉसेस्ड फूड्स, रिफाइंड फूड्स, शुगर इत्यादि का सेवन बिल्कुल भी न करने की सलाह दी जाती है। इस डाइट प्लान को फॉलो करने से न सिर्फ वजन कम होता है, बल्कि यह हार्ट हेल्थ के लिए भी बेस्ट है।
प्लांट बेस्ड फूड्स भी साल 2022 में काफी हिट रहा। कई लोगों ने वेट लॉस करने के लिए इस डाइट प्लान को फॉलो किया। इस डाइट को फॉलो करने वालों का मानना है कि प्लांट-बेस्ड फूड्स का सेवन करने से शरीर को भरपूर रूप से पोषक तत्व प्राप्त होता है। इस डाइट प्लान में जानवरों से प्राप्त प्रोडक्ट्स जैसे- मीट, मछली, दूध, दही, पनीर इत्यादि का सेवन नहीं किया जाता है। वहीं, पौधों से प्राप्त प्रोडक्ट्स का सेवन कर सकते हैं।
वर्ष 2022 में भी कोरोना का प्रकोप जारी रहा। ऐसे में लोगों ने अपने वजन को कम करने के लिए घर में वर्कआउट करना सबसे उचित समझा। इस साल होमवर्कआउट भी काफी हिट रहा। होम वर्कआउट में योग, ध्यान, जुंबा, डांस, वेट लिफ्टिंग इत्यादि को खूब पसंद किया गया। इसे आइडियाज को फॉलो करने वालों को जिम या फिर बाहर जानें की जरूरत महसूस नहीं हुई।