
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : June 10, 2022 5:38 PM IST
Exercise For Toned up Arms: एक्सरसाइज हेल्थ के लिए बहुत फायदेमंद होती है और यह हेल्दी और फिट रहने में सहायता करता है। एक्सरसाइज की मदद से फ्लैट बेली, स्ट्रॉन्ग लेग्स और सुडौल आर्म्स पाए जा सकते हैं। आर्म्स या बाहों का शेप पर्सनालिटी को भी निखारता है और इसीलिए लोग खूबसूरत और टोन्ड अप आर्म्स (Toned up arms)पाने के लिए एक्सरसाइज भी खूब करते हैं। लेकिन, अगर आपको समझ नहीं आ रहा कि बाहों को खूबसूरत बनाने के लिए किस तरह की एक्सरसाइज करनी चाहिए तो इसके लिए आप सेलिब्रिटी फिटनेस ट्रेनर यास्मिन कराचीवाला (Celebrity fitness trainer Yasmin Karachiwala) की कुछ टिप्स फॉलो कर सकते हैं। यास्मिन ने हाल ही में एक वीडियो शेयर कर उन लोगों के लिए 3 सिम्पल एक्सरसाइजेस बतायीं जो आर्म्स में जमा फैट को कम करना चाहते हैं। (Exercise For Toned up Arms In Hindi) यहां देखें यह वीडियो-
View this post on Instagram
वीडियो के कैप्शन में यास्मिन कराचीवाला ने लिखा कि, इन एक्सरसाइजेस को करना बहुत आसान है और ये 3 मिनट में ही हो सकती हैं। इन एक्सरसाइजेस की मदद से रोजाना केवल 3 मिनट मेहनत करने से ही आर्म्स के पास जमा फैट कम होने लगता है। इसके साथ ही इन एक्सरसाइजेस की प्रैक्टिस करने से कंधो को भी आराम मिलता है और शोल्डर्स (shoulders की एक्सरसाइज भी होती है। (exercises to get rid of Arms Fat in Hindi)
इसके साथ ही यास्मिन कराचीवाला ने लोगों को यह भी टिप दी कि जो लोग बेहतर रिजल्ट्स चाहते हैं वे इन एक्सरसाइजेस की प्रैक्टिस करते समय थोड़ा वेट (exercising with weight) भी यूज़ कर सकते हैं। इससे एक्सरसाइज का असर भी अधिक होगा और उसका फायदा भी अधिक होगा। (Yasmin Karachiwala Exercise Tips In Hindi)