यामी गौतम नेक इंजरी की हुईं शिकार, बिना डॉक्टर और दवा की मदद से खुद को ऐसे किया ठीक

यामी गौतम ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट पर नेक इंजरी होने का खुलासा किया है। इतना ही नहीं इस पोस्ट में उन्होंने बताया है कि उन्होंने खुद इस चोट से रिकवरी की है। आपको जानकर हैरानी होगी कि यामी ने किसी दवाई और थेरेपी की मदद नहीं ली, बल्कि योग की मदद से नेच इंजरी से छुटकारा (Yoga for pain management ) पाया है।

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Published : August 25, 2020 5:58 PM IST

Yoga for pain management  in hindi: रोजमर्रा के लाइफ में अक्सर कहीं ना कहीं हमें चोटी मोटी चोट लगती रहती है। कभी कभी ये अनजाने में लगी चोट काफी गंभीर हो जाती है। क्या आपने चोट करने के बाद उसका इलाज खुद किया है या फिर इन चोट को कभी खुद ठीक करने की कोशिश की है? भले ही आपने ऐसा ना किया हो, लेकिन हाल ही में बॉलीवुड की अभिनेत्री यामी गौतम ने ऐसा कर दिखाया है। यामी ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट पर अपन एक्सपीरियंस भी शेयर (Yoga for pain management) किए हैं।

उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट पर नेक इंजरी होने का खुलासा किया है। इतना ही नहीं इस पोस्ट में उन्होंने बताया है कि उन्होंने खुद इस चोट से रिकवरी की है। आपको जानकर हैरानी होगी कि यामी ने किसी दवाई और थेरेपी की मदद नहीं ली, बल्कि योग की मदद से नेच इंजरी से छुटकारा (Yoga for pain management ) पाया है।

गले की चोट से उभरने का प्राकृतिक तरीका

अपने इंस्टा पोस्ट पर यामी गौतम ने लिखा कि लॉकडाउन में उन्हें कुछ ऐसा एक्सप्लोर करने का मौका मिला, जो पहले उन्हें कभी नहीं मिल सकता था। यामी ने अपने पोस्ट पर लिखा ''ये पोस्ट बहुत पर्सनल है...मुझे नेक इंजूरी का सामना करने के बाद मुझे हमेशा एक्स्ट्रा सतर्क रहने की जरूरत पड़ी है। खासकर डांस पर पड़ने वाले फिजिकल एक्जर्शन, वर्कआउट, नॉन स्टॉप ट्रैवल और फिजिकल एक्ट‍िविटी के दौरान...खैर, अपने इस दर्द को कभी जताए बिना अंदर ही अंदर सहकर खुद को उसके प्रति एडजस्ट किया। हर बार मैं योग करने की कोश‍िश करती लेक‍िन हर बार मैं खुद को और ज्यादा दर्द देती...इसल‍िए मेरा अनुभव मुझे कभी इसे कन्ट‍िन्यू रखने को प्रेरित नहीं करता था। लेक‍िन इस बार मैंने खुद के तरीके से अपने आप को टॉर्चर किया और अपनी बॉडी के घाव को अंदर से उभरने दिया और ये ऐसा काम किया जैसे पहले कभी नहीं हुआ था।''

View this post on Instagram

This post is very personal... Having suffered a serious neck injury, Iv always had to be extra cautious - esp owing to the fact the amount of physical exertion due to dance , workout, non stop travel, physical activity, action, painful footwear etc etc & this list is endless, resonates with being an actor... somehow it’s always been about never expressing the pain beneath the surface & rather conditioning your ownself to bear it & like its said,,,the show must go on... But this lockdown, I got to explore something which I couldn’t before ! Everytime I would try practising Yoga, I would be left more in pain owing to my condition, hence my experience never encouraged me to continue.. but this time I self-tutored my way through & allowed my body to heal itself inside out and it has worked like never before ! This lockdown was not about ‘looking fit’ or ‘ workout of the day’ ... it was the time where I listened & just went with the flow ! I am no expert (which you shall clearly see in the images😋) ! I took my first baby step towards this journey, which shall not stop ... A special thanks to @sarvesh_shashi & @smeghe for being instrumental in this soulful endeavour.. I am sure you can’t wait to meet & make those necessary corrections which you shall be tempted to make as soon as you see them 😋☺️

A post shared by Yami Gautam (@yamigautam) on

योग से दर्द से कैसे पाएं राहत?

यामी के पोस्ट से आप समझ गए होंगे कि यामी ने अपने दर्द से छुटकारा पाने के लिए किसी डॉक्टर की और दवा की मदद नहीं ली। उन्होंने दर्द को ठीक करने के लिए पैन किलर का सहारा नहीं लिया, बल्कि वे अपने काम और फिजिकल एक्टिविटी को लगातार करती रहीं। इसे आप पेन मैनेजमेंट का एक तरीका भी मान सकते हैं। ऐसा करने से शरीर को खुद से ही हीलिंग करने का मौका मिलता है। यामी ने भी यही किया और इसमें योग की मदद ली।

यामी ने अपने दर्द को कम करने के लिए ट्री-पोज (Tree Pose Yoga) की भी मदद ली है। यह बात उन्होंने अपने दूसरे पोस्ट में बताई। यामी ने इस पोज के फायदे भी बताए। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा कि ये योगा पोज बैलेंस और पैरों में स्टेबिलिटी को बढ़ाती है, इसी के साथ इसके कई और भी फायदे हैं। इसके अलावा यामी ने अपने इस्टाग्राम पर कई योगा से जुड़े पोस्ट किए हैं। आइए देखते हैं उन पोस्ट्स को-

यामी ने इस पोस्ट से आप भी योग सीख सकते हैं।

कंधे, गर्दन और पीठ दर्द को तुरंत सही करेंगी ये 3 स्ट्रेचिंग, ऊपरी शरीर होगा मजबूत

मसल्स में हो रहा है तेज दर्द, इन 3 आसान से स्ट्रेचिंग से पाएं आराम

माइग्रेन दर्द से पा सकते हैं छुटकारा, बस रोजाना करना होगा ये प्रणायाम

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source