50 की उम्र में भी रिंकल्स-फाइन लाइंस नहीं आएंगी नजर, बस करें ये काम

बढ़ती उम्र के साथ महिलाओं की स्किन डल होने का प्रमुख कारण है मेनोपॉज। मेनोपॉज के दौरान महिलाओं के शरीर में बड़े बदलाव होते हैं।

WrittenBy

Written By: Atul Modi | Published : February 22, 2024 4:17 PM IST

बढ़ती उम्र अपने साथ कई परेशानियां और परिवर्तन लाती है। इन्हें में से एक है स्किन की रंगत गायब होना, झुर्रियां और फाइन लाइंस पड़ना। हार्मोन चेंज के कारण महिलाओं में यह प्रभाव जल्दी और ज्यादा नजर आता है। हालांकि हर महिला का यही सपना होता है कि उम्र भले ही बढ़े, लेकिन स्किन जवां ही बनी रहे। अगर आप भी इन्हीं में शामिल हैं तो अपना थोड़ा सा ध्यान रखकर आप अपनी स्किन को हमेशा के लिए टाइट और ग्लोइंग बना सकती हैं। तो बिना देर किए जानते हैं कि 50 की उम्र के बाद आपको स्किन केयर कैसे करनी चाहिए।

इसलिए महिलाओं पर ज्यादा दिखता है असर

बढ़ती उम्र के साथ महिलाओं की स्किन डल होने का प्रमुख कारण है मेनोपॉज। मेनोपॉज के दौरान महिलाओं के शरीर में बड़े बदलाव होते हैं। 45 से 50 की उम्र में आमतौर पर महिलाओं में मेनोपॉज आने लगता है, जिससे शरीर में एस्ट्रोजन का लेवल कम होने लगता है। एस्ट्रोजन कम होने का सीधा असर स्किन पर पड़ता है और स्किन पतली व बेजान नजर आने लगती है। मेनोपॉज के कारण शरीर में कोलेजन का बनना लगभग बंद हो जाता है। जिससे स्किन के नीचे का फैट खत्म होने लगता है और स्किन का लचीलापन भी कम हो जाता है। सबसे पहले यह असर आंखों, होठों, माथे और गर्दन पर नजर आता है।

इन तरीकों से जवां बनी रहेगी स्किन

1. स्किन को रखें हमेशा साफ

बढ़ती उम्र के साथ स्किन रूखी होने लगती है। इसलिए इसे हमेशा अतिरिक्त नमी दें और साफ रखें। हमेशा ड्राई स्किन के लिए उपयुक्त क्लींजर का ही उपयोग करें। इससे स्किन में नमी बनी रहेगी। फोम या जेल क्लींजर की जगह आप क्रीम बेस क्लींजर उपयोग करें।

2. हाइड्रेशन पर दें ध्यान

मेनोपॉज के कारण स्किन की तेल ग्रंथियों की सक्रियता कम हो जाती है। यही कारण है कि स्किन रूखी यानी शुष्क होने लगती है। इसलिए हमेशा स्किन पर ज्यादा चिकनाई वाली क्रीम लगाएं, जिससे स्किन की नमी बनी रहे। नहाने या मुंह धोने के लिए ज्यादा गर्म पानी का उपयोग न करें। पर्याप्त पानी का सेवन करना जरूरी है।

3. सनस्क्रीन लोशन है जरूरी

आपको भले ही यह जरूरी नहीं लगे लेकिन अपनी स्किन को सूरज की रोशनी से बचाना जरूरी है। आपकी स्किन पर झुर्रियां पड़ने का एक प्रमुख कारण यूवी किरणें भी होती हैं। बढ़ती उम्र के साथ स्किन खुद अपनी सुरक्षा नहीं कर पाती। इसलिए जरूरी है कि आप 30 या उससे ज्यादा एसपीएफ वाला सनस्क्रीन लोशन रोज अप्लाई करें। अगर आप धूप में जा रही हैं तो हर दो से तीन घंटे में इसे री-अप्लाई करें।

4. टोनर करेगा स्पॉट कम

बढ़ती उम्र के साथ स्किन ​पर डार्क स्पॉट नजर आने लगते हैं। जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है, ये और डार्क होने लगते हैं। चेहरे के साथ ही ये हाथों और छाती पर भी नजर आते हैं। सनस्क्रीन के नियमित उपयोग से आप इन्हें कम कर सकती हैं। वहीं एक अच्छा टोनर भी मददगार हो सकता है। यह स्किन को एक्सफोलिएट करके त्वचा की मृत कोशिकाओं को हटाता है। इससे आपका रंग भी निखरेगा।

5. डाइट पर दें ध्यान

उम्र के साथ स्किन को जवां बनाने वाले जो तत्व खत्म हो गए हैं, उन्हें फिर से नेचुरल तरीके से पाने का सबसे आसान तरीका है आपकी बैलेंस डाइट। स्किन में कोलेजन के स्तर को बनाए रखने के लिए एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर आहार ज्यादा खाएं। ये स्किन को अंदर से पोषण और मजबूती देगा। अपनी डाइट में फल और सब्जियां ज्यादा शामिल करें। इसी के साथ सोया का सेवन करें। यह आइसोफ्लेवोन्स से भरपूर होता है, जो एस्ट्रोजन के रूप में काम करता है। इससे स्किन के पतला होने की प्रक्रिया धीमी होती है। विशेषज्ञों के अनुसार प्रतिदिन करीब 50 मिलीग्राम आइसोफ्लेवोन्स का सेवन करना चाहिए।

6. तनाव कम लें, एक्सरसाइज करें

तनाव आपकी स्किन को नुकसान पहुंचाता है। यह सोरायसिस जैसी स्थितियों को ट्रिगर कर सकता है। इसलिए आप तनाव कम लें और योग व मेडिटेशन को अपनी जिंदगी में शामिल करें। वहीं नियमित एक्सरसाइज से आपकी मांसपेशियां टोन होती हैं, ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है, ऑक्सीजन फलो तेज होता है और उम्र बढ़ने की गति कम होती है। साथ ही भरपूर नींद लें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source