hamburger icon
A
Read in English

वजन घटाने के चक्कर में एक साथ खाएंगे ये चीजें तो नहीं घटेगा वजन, जानें वेट लॉस के लिए सबसे खराब फूड कॉम्बिनेशन

बता दें कि आपको वजन घटाने के दौरान कुछ फूड्स को साथ में खाने की गलती नहीं करनी चाहिए, जो कि आपके वेट लॉस रूटीन को बिगाड़ने का काम करती हैं।

WrittenBy

Written By: Jitendra Gupta | Published : February 25, 2023 11:20 AM IST

जितना आसान वजन बढ़ाना है उतना ही मुश्किल वजन घटाना। वजन घटाने के लिए आपको न सिर्फ कड़ी मेहनत करनी होती है बल्कि अपने डाइट इनटेक पर भी ध्यान देना होता है। वजन बढ़ने से आपकी कमर पर तो दबाव पड़ता ही है साथ ही आपके शरीर के कुछ जरूरी अंगों पर भी दबाव पड़ना शुरू हो जाता है, जिसकी वजह से दिक्कतें होनी शुरू हो जाती हैं। इसलिए जरूरी है कि अपने बढ़ते वजन पर नजर रखी जाए और ऐसे उपाय किए जाए, जिससे आपके वजन घटाने के रूटीन में किसी प्रकार की बाधा न हो। बता दें कि आपको वजन घटाने के दौरान कुछ फूड्स को साथ में खाने की गलती नहीं करनी चाहिए, जो कि आपके वेट लॉस रूटीन को बिगाड़ने का काम करती हैं। आइए जानते हैं ऐसे अनहेल्दी फूड्स कॉम्बिनेशन के बारे में, जो आपका वेट लॉस रूटीन बिगाड़ने का काम करते हैं।

1-चाय के साथ पकौड़े

सुबह उठकर चाय के साथ अपने दिन की शुरुआत करने वाले लोगों के लिए एक बुरी खबर है और खासकर उन लोगों के लिए, जो वजन घटाने की कोशिश कर रहे हैं। आपको चाय के साथ पकौड़े का सेवन नहीं करना चाहिए क्योंकि ये आपके शरीर पर नकरात्मक प्रभाव डालता है। इतना ही नहीं चाय में मौजूद टैनिन्स और कैफीन आयरन के अवशोषण को प्रभावित करता है, जिसकी वजह से गैस और पेट फूलने की परेशानी हो सकती है।

2-दूध के साथ केले

ज्यादातर लोग ये गलती दोहराते हैं और दूध के साथ केले खाना पसंद करते हैं। भले ही दोनों फूड पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं लेकिन साथ में इनका सेवन वजन बढ़ाने का काम करता है। आप चाहें तो 20 से 30 मिनट के अंतराल पर इन दोनों फूड्स का सेवन कर सकते हैं लेकिन इन्हें साथ में खाने की गलती न करें।

3-खाने के बाद मीठा

अक्सर लोग खाना खाने के बाद कुछ मीठा खाना पसंद करते हैं, जो आपकी सेहत को बिगाड़ने के साथ-साथ आपके वेट लॉस रूटीन को बिगाड़ने का काम भी करता है। अगर आप पहले से ही भरपेट भोजन कर चुके हैं तो खाना खाने के बाद मीठा खाने की गलती बिल्कुल भी न करें। आप कुछ देर बाद मीठा खा सकते हैं।

4-रोटी और चावल

जब आप रोटी और चावल को एक साथ खाते हैं तो भले ही ये आपका पेट फुल करने का काम करता हो लेकिन इसका ग्लाइसिमिक इंडेक्स बहुत ज्यादा हो जाता है। इतना ही नहीं दोनों फूड्स का एक साथ सेवन स्टार्च इनटेक को भी बढ़ाने का काम करता है, जिसकी वजह से अपच, पेट फूलने और आपका मेटाबॉलिज्म भी स्लो हो जाता है।

5-बहुत ज्यादा प्रोटीन

वजन कम करने के लिए प्रोटीन का सेवन बहुत जरूरी है लेकिन जरूर से ज्यादा प्रोटीन आपके लिए नुकसानदेह साबित हो सकता है। एक बार में बहुत ज्यादा प्रोटीन का सेवन आपके पेट के लिए सही नहीं है क्योंकि इन्हें पचाना मुश्किल हो जाता है। इसलिए ध्यान रखें कि एक बार में बहुत ज्यादा प्रोटीन न लें।