Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
World Sleep Day 2021: अच्छी नींद के बाद दिनभर व्यक्ति हेल्दी और तरोताज़ा महसूस करता है। सेहत पर नींद की अवधि और स्लीप क्वालिटी का भी गहरा प्रभाव पड़ता है। इसी प्रभाव का महत्व समझाने के लिए प्रति वर्ष वर्ल्ड स्लीप डे (World Sleep Day 2021) मनाया जाता है। लेकिन, सही मात्रा में नींद से जहां सेहत अच्छी रहती है। वहीं, सुबह सही तरीके से उठने से भी सेहत पर असर पड़ता है। आयुर्वेद में सुबह बिस्तर से उठने के लिए कुछ तरीके बताए गए हैं। जिनका, पालन करके आपको कई हेल्दी फायदे होगें। (Correct Way to Wake Up in hindi)
नींद शरीर को ना केवल आराम दिलाने का एक तरीका है। बल्कि, साथ ही शरीर की सभी कार्यप्रणालियों को दुरूस्त होने, डायजेस्टिव सिस्टम जैसे तंत्रों से जुड़ी गड़बड़ियों को ठीक करने और दिमाग को शांत रखने का नैचुरल मैकेनिज़्म भी है। इसीलिए एक्सपर्ट्स 8 घंटों की नींद को ज़रूरी बताते हैं। नींद पूरी होने से सेहत को कई अन्य फायदे भी होते हैं जैसे- सोते समय स्किन रिपेयर होती है, तनाव (Stress) कम होता है, हार्ट हेल्थ बूस्ट होती है और रोग-प्रतिरोधक शक्ति यानि इम्यूनिटी (Immunity) बढ़ती है। (Health Benefits of Sleeping)
लेकिन, दुनिया में बहुत से लोग विभिन्न कारणों से 8 घंटों की नींद नहीं ले पाते। इसीलिए, वर्ल्ड स्लीप सोसाइटी (World Sleep Society) ने लोगों को नींद के फायदे समझाने और पर्याप्त अवधि तक सोने के लिए प्रोत्साहित करने के मकसद के साथ वर्ल्ड स्लीप डे (World Sleep Day) की शुरुआत की। यह दिन हर साल मार्च के तीसरे शुक्रवार को मनाया जाता है। साल 2021 में वर्ल्ड स्लीप डे की थीम है- ‘नियमित नींद, स्वस्थ भविष्य' (Regular Sleep, Healthy Future)
आयुर्वेद (Ayurveda) के अनुसार, सुबह सूर्योदय से पहले उठना चाहिए। इससे, आपका शरीर दिन चढ़ने की प्रक्रिया के साथ तालमेल बिठा सकता है। (Ayurvedic way to wake up in the morning) इसके अलावा कुछ और भी बातों का भी ध्यान रखना चाहिए-
सुबह आँख खुलने के बाद सबसे पहले दाहिनी तरफ करवट लें। फिर, बिस्तर से उठें और बैठें। दरअसल, सोते समय शरीर की मेटाबॉलिक रेट बहुत कम हो जाती है। जिससे, शरीर पूरी तरह से आराम की मुद्रा में चले जाता है। अगर, आप अचानक से बिस्तर से उठ बैठते हैं या, बाहिनी ओर से उठते हैं। तो, आपके दिल पर अधिक ज़ोर पड़ता है।(Correct Way to Wake Up )
Nutmeg benefits for health: लो सेक्स ड्राइव और अनिद्रा से हैं परेशान, तो करें जायफल का सेवन
Insomnia: थके हुए होने के बाद भी क्या आप सो नही पाते? आपकी कुछ आदतें हो सकती हैं इसकी वजह!
Weight Loss Tip: कम नींद से बढ़ता है मोटापा, इसीलिए लें भरपूर नींद और करें वेट लॉस