
Also Read
Obesity in India
आज कई तरह की हेल्थ प्रॉब्लम हमारे सामने आ रही हैं। जैसे डायबिटीज, रक्तचाप मोटापा आदि। इन सभी रोगों के पीछे के कारण की बात करें तो मोटापा इन सभी बीमारियों के मूल में है। हाल ही में आई 'द लैसेंट' की एक रिपोर्ट के मुताबिक लगभग 8-9 करोड़ भारतीय मोटापा के शिकार हैं। जिसमें बड़ी संख्या 19 साल के आयु वर्ग वाले युवाओं की है। आज विश्व मोटापा दिवस (World Obesity Day 2024) पर जानिए कुछ ऐसे कारण जो भारतीयों में बढ़ रहे मोटापा के मुख्य कारण हैं।
भारत जो कि खानपान के मामले में काफी समृद्ध देश माना जाता था। आज अनहेल्दी खाने वाला देश बनता जा रहा है। दूध, दही खाने वालों का देश आज फास्ट फूड और जंक फूड्स का सबसे बड़ा उपभोक्ता बनने की राह पर है। वहीं हमारे बच्चे भी इन फूड्स को बड़े चाव से खाते हैं। अनहेल्दी इटिंग हमारे वजन के बढ़ने का सबसे मुख्य कारण है।
छोटा हो या बड़ा भारत में फास्ट फूड आज हर आयु वर्ग के लोगों की पहली पसंद बनता जा रहा है। फास्ट फूड वह खाद्य होता है जो खाने में उच्च कैलोरी और कम पोषक तत्वों वाला होता है। यदि हम ऐसा खाना बार-बार खाते हैं तो यह हमारे वजन के बढ़ने का कारण बनता है।
आज भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग फिजिकली कम एक्टिव रह पाते हैं। ऑफिस और घरों में लोग आजकल ऊपर नीचे जाने के लिए लिफ्ट आदि का प्रयोग करते हैं। वहीं कहीं आसपास जाने के लिए भी बाइक और गाड़ी का इस्तेमाल करते हैं। कम शारीरिक गतिविधि हमारे वजन बढ़ने का कारण बनता है।
भारत की संस्कृति पारंपरिक रूप से हमेशा ताजा बना हुआ खाने वाली रही है। जो हमारे स्वास्थ्य के लिए हितकर भी है। लेकिन आज बदलती लाइफस्टाइल के कारण लोग पैकेज्ड फूड की ओर काफी बढ़ते जा रहे हैं। पैकेज्ड फूड को सुरक्षित रखने के लिए तरह तरह के प्रिजर्वेटिव्स का इस्तेमाल किया जाता है। जो हमारे वजन को बढ़ाने का काम करते हैं।
हालांकि यह कोई ऐसा कारण नहीं है जो सभी पर लागू हो। लेकिन इस बात की पूरी संभावना है कि यदि आपके घर में लोग मोटापा से ग्रसित हैं। तो आपको भी वजन ज्यादा होने की संभावना हो सकती है। इसलिए यदि आपके माता-पिता का वजन ज्यादा है तो आपको अधिक सावधान रहने की जरूरत है।