Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
दूध गर्म पीना चाहिए या ठंडा यह सवाल हर किसी के मन में आता है. ज्यादातर लोगों को देखा होगा कि वो यह सोचते रहते हैं कि किसका दूध सबसे अच्छा होता है. अगर आप रोजाना दूध पीते हैं तो ये सब जानकारी रखनी चाहिए. दूध स्वास्थ्य के लिए लाभकारी माना जाता है. ये कैल्शियम, पोटेशियम और विटामिन डी का बहुत अच्छा स्रोत होता है. कुछ लोग गर्म दूध पीना पसंद करते हैं तो कुछ लोगों को ठंडा दूध अच्छा लगता है. लेकिन इनमें से कौन सा बेहतर विकल्प है ? आइए जानते हैं दूध गर्म पीना ज्यादा फायदेमंद है या ठंडा......
गर्म दूध का सबसे बड़ा लाभ ये है कि ये आसानी से पच जाता है। अगर आपको लैक्टोज नहीं पचता तो आप ठंडा दूध पीने से बचें क्योंकि इसे पचाना आपके लिए मुश्किल होगा। आप ठंडे दूध का आनंद उसमें अनाज के पदार्थ मिलाकर ही ले सकते हैं। गर्म दूध में लैक्टोज कम हो जाता हैं और इससे दस्त और बदहजमी जैसी समस्या नहीं होती।
अगर आपको नींद न आने की बीमारी है तो आप बिस्तर पर जाने से पहले एक गिलास गर्म दूध पी सकते हैं। दूध में ट्रिप्टोफैन नाम का एमिनो एसिड होता है जो सेरोटोनिन और मेलाटोनिन नाम का केमिकल पैदा करते हैं जिससे आपको आराम मिलता है और अच्छी नींद आती है। प
ठंडा दूध पेट में एसिडिटी के कारण होने वाली जलन में राहत पहुंचाने के लिए बेहतर पदार्थ है। खाने के बाद आधा गिलास ठंडा दूध पीने से एसिड उत्पादन खत्म हो जाता है और एसिडिटी से राहत मिलती है।
ठंडा दूध पीने से आपके शरीर में पानी की कमी नहीं होगी। सुबह के समय ठंडा दूध पीने का सबसे बेहतर समय होता है। अगर आप फ्लू और कोल्ड से पीड़ित हैं, तो ठंडा दूध पीने से बचें.