
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : March 12, 2020 12:30 PM IST
हेल्दी किडनी के लिए डायट टिप्स ।
Fruits for Healthy Kidney: किडनी शरीर के लिए भोजन को फिल्टर करने का काम करती है। जिससे, हानिकारण तत्वों से शरीर को सुरक्षा मिलती है। किडनी के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए 12 मार्च को विश्व किडनी दिवस यानि वर्ल्ड किडनी डे (World Kidney Day 2020) मनाया जाता है। हेल्दी किडनी के लिए फलों का सेवन भी बहुत फायदेमंद होता है। क्योंकि, फलों से कई प्रकार के पोषक तत्व प्राप्त होते हैं, जो किडनी को कार्य करने में सहायता करते हैं। लेकिन, हेल्दी किडनी के लिए इस बात की जानकारी भी होनी आवश्यक है कि कौन-से फल खाने से किडनी को फायदा होता है। किडनी के लिए जिन फलों (Fruits for Healthy Kidney in hindi) को सबसे अच्छा माना जाता है, उसके बारे में लिख रहे हैं हम यहां-
लाल-क्रंची सेब (Apples) ना केवल पेट बल्कि किडनी के लिए भी एक अच्छा नैचुरल फूड हैं। जैसा कि सेब में एंटी-इंफ्लेमेटरी यौगिक होते हैं। इसीलिए, यह किडनी को कार्य करने की क्षमता सुधारता है। इसी तरह सेब में मौजूद पेक्टिन (pectin) नामक तत्व किडनी डैमेज का खतरा कम करता है। (World Kidney Day Special diet tips)
किडनी डैमेज से बचाने के लिए अंगूरों (Grapes)का सेवन भी लाभकारी होता है। क्योंकि, अंगूरों में रिसवेरेट्रॉल(resveratrol) नामक एंटी-इंफ्लेमेटरी तत्व होते हैं। जो, अंगूरों के छिलकों में प्रचुर मात्रा में मौजूद होते हैं। रोज़ाना एक मुट्ठी अंगूर का सेवन करें, इससे किडनी हेल्दी बन सकती है।
नींबू जैसे खट्टे फलों में मिलने वाले एंटी-ऑक्सिडेंट्स किडनी की सेहत बनाए रखते हैं। संतरा, चकोतरा और मौसमी का सेवन करें। रोज़ सुबह एक गिलास नींबू-पानी पीएं। इससे, बॉडी डिटॉक्स में मदद होगी। इसके साथ ही किडनी की सफाई में भी सहायता होती है। इससे, किडनी फंक्शन में भी सुधार होता है। जिससे, किडनी पर प्रेशर कम होता है किडनी का काम आसानी से होता है।
Tips for healthy Kidney: डायबिटीज़ में किडनी को हेल्दी रखने के लिए अपनाएं ये टिप्स