... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
World Kidney Day 2020: किडनी की समस्या होगी दूर, खाएं ये 5 सुपरफूड्स
World Kidney Day 2020: आज पूरी दुनिया में वर्ल्ड किडनी डे (World Kidney Day 2020) मनाया जा रहा है। पूरी दुनिया में हर साल मार्च के दूसरे गुरुवार को यह दिवस मनाया जाता है। इस दिन के लिए हर साल एक अलग थीम रखी जाती है। इस साल वर्ल्ड किडनी डे (World Kidney Day 2020) की थीम है किडनी हेल्थ फॉर एवरीवन एंड एवरीवेयर (Kidney Health For Everyone and Everywhere)। इसका अर्थ है किडनी स्वस्थ्य हर कहीं और हर किसी के लिए है।
किडनी का स्वस्थ्य (Healthy kidney) होना हमारे शरीर के लिए बहुत ही जरूरी है। किडनी हमारे शरीर के खराब पानी को फिल्टर करके उसे यूरिन के जरिए निकालने का काम करता है। किडनी में खराबी होने से स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याएं होने लगती है। यूरीनल से चलने फिरने में भी परेशानी होने लगती है। इसलिए किडनी को स्वस्थ्य रखना बेहद जरूरी होता है। किडनी को स्वस्थ्य रखने के लिए खानपान पर ध्यान देना बहुत ही जरूरी होता है। किडनी को स्वस्थ्य रखने के लिए एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर फूड्स का सेवन करना चाहिए। ये फूड्स किडनी (Kidney) के साथ-साथ शरीर के अन्य अंगों के लिए भी काफी अच्छा होता है। चलिए जानते हैं उन 5 सुपरफूड्स के बारे में-
किडनी (kidney) के सूपरफूड्स में हम सबसे पहले बेरीस की बात करते हैं। बेरीस में विटामिन सी भरपूर मात्रा में होता है। इसके साथ-साथ मैंगनीज, फाइबर और फोलेट प्रचूर मात्रा में पाए जाते हैं। ये तत्व किडनी (kidney) को स्वस्थ रखने में काफी सहायक होते हैं।
मछली शरीर के कई अंगों के लिए फायदेमंद होता है। इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड्स होता है। इस वजह से ये कई बीमारियों के लिए रक्षक के समान काम करता है। इसके साथ-साथ इसमें प्रोटीन की अधिकता होती है। अगर आप किडनी की समस्या से जूझ रहे हैं, तो मछली को उबालकर, पकाकर या पिर भुन कर खाएं।
गोभी में एंटीऑक्सीडेंट्स प्रचूर मात्रा में पाया जाता हैं। इसके साथ साथ इसमें फाइटोकेमिकल्स भी काफी होता है। जो फ्री रेडिकल्स की वजह से होने वाले नुकसान को रोकता हैं। इसमें पोटाशियम काफी कम होता है, इसलिए ये डायलिसिस के मरीज के लिए भी काफी अच्छा होता है।
किडनी के स्वस्थ के लिए अंडे का सफेद भाग भी काफी फायदेमंद होता है। अंडे के सफेद भाग में हाई क्वालिटी प्रोटीन होता है, जो किडनी के लिए काफी फायदेमंद है।
जैतून का तेल भी किडनी के स्वस्थ के लिए काफी अच्छा होता है।यह तेल हमारे शरीर में मौजूद ऑक्सीडेशन को कम करता है। इस तेल को आप अपने खाने में इस्तेमाल कर सकते हैं।
Skipping Breakfast: गलती से भी स्किप ना करें ब्रेकफास्ट, वरना हो सकती है ये गंभीर समस्या