World Health day 2022: बीमारियों से दूर रखते हैं ये 5 बेस्ट इम्यूनिटी बूस्टर टिप्स, एक्सपर्ट से जानें

World Health day 2022 : हमेशा सेहतमंद रहना है तो अपनी लाइफस्टाइल में एक्सपर्ट से बताए ये इम्यूनिटी बढ़ाने के उपायों को जरूर शामिल करें।

WrittenBy

Written By: Pallavi Kumari | Published : April 5, 2022 12:05 PM IST

देश और दुनिया पिछले दो सालों से कोरोना वायरस और इसके बदलते वैरिएंट्स के प्रकोप को झेल रही है। ऐसे में सबसे ज्यादा जोर लोगों ने इम्यून सिस्टम को मजबूत करने पर दिया और इसके लिए तरह-तरह के इम्यूनिटी बूस्टर उपायों को अपनाया। तो, इस विश्व स्वास्थ्य दिवस (World Health day 2022) पर भी लोगों को सबसे ज्यादा जोर इम्यूनिटी बढ़ाने और बीमारियों से बचे रहने पर है और इसी बारे में हमने एक्सपर्ट गीतिका पाटनी (Geetika Patni, GOQii Expert Coach) से भी बात की जिन्होंने, बताया कि इम्यून सिस्टम को मजबूत रखना क्यों जरूरी है और इसके लिए हमें क्या करना चाहिए। एक्सपर्ट गीतिका पाटनी बताती हैं कि अगर आपकी इम्यूनिटी कमजोर होगी, तो हर छोटी-बड़ी चीज आपको बीमार करेगी। जैसे कि आपको बार-बार एलर्जी हो सकती है, आपको इंफेक्शन को हो सकती है, मौसम बदलने पर आपको फ्लू और बुखार हो सकता है और यहां तक कि आप मानसिक रूप से भी काफी कमजोर हो सकते हैं। ऐसे में आपको इम्यूनिटी बढ़ाने के उपाय (immunity booster tips in hindi) के बारे में जानना चाहिए।

immunityboost

इम्यूनिटी बढ़ाने के उपाय-Immunity booster tips in hindi

एक्सपर्ट गीतिका पाटनी बताती हैं कि हमारा इम्यून सिस्टम कोशिकाओं, टिशूज, हार्मोन और रसायनों की एक जटिल कार्यप्रणाली है, जो हमें संक्रमण से लड़ने और हेल्दी रहने में मदद करती है। सामान्य कामकाज के लिए हमें एक संतुलित प्रतिरक्षा प्रणाली की जरूर होती है, जिसमें ये इम्यूनिटी बूस्टर टिप्सआपकी मदद कर सकते हैं।

1. हंसना है जरूरी

हेल्दी रहने के लिए हम लोग बड़ी-बड़ी बातों पर ध्यान देते हैं जबकि भूल जाते हैं कि खुश रहना भी सेहतमंद रहने का सबसे आसान उपाय है। जी हां, इसलिए हर रोज हंसें। हंसने का सिर्फ मानसिक फायदा नहीं है बल्कि ये हमारे फेफड़ों के लिए भी जरूरी है। दरअसल, हंसने से हमारे फेफड़े खुल जाते हैं जिससे ऑक्सीजन का प्रवाह बेहतर होता है। यह शरीर में न्यूरोट्रांसमीटर सर्कुलेशन में भी सुधार करता है जिससे हमें एक मजबूत प्रतिरक्षा में मदद मिलती है।

2. नियमित रूप से एक्सरसाइज करें

इम्यून सिस्टम को मजबूत रखने के लिए हमारी लिंफेटिक सिस्टम का मजबूत होना बेहद जरूरी है और इसके लिए एक्सरसाइज मददगार है। दरअसल, जब आप एक्सरसाइज करते हैं लिम्फ नोड्स और उनके परस्पर जुड़े नेटवर्क के काम काज में सुधार आता है। सप्ताह में बस 5-6 बार 30 मिनट के नियमित एक्सरसाइज करने से इन्हें डिटॉक्सीफाई करने में मदद मिलती है और ये हेल्दी रहते हैं।

3. प्रोसेस्ड फूड्स से बचें

प्रोसेस्ड फूड्स यानी कि चिप्स, कुकीज और पैकेट वाली चीजों में हाई कैलोरी होने के साथ सोडियम और शुगर, दोनों की ही मात्रा ज्यादा होती है। ये फूड्स मोटापा, डायबिटीज और दिल की बीमारियों का ही खतरा नहीं बढ़ाते बल्कि ये आपके क्रेविंग्स, मूड्स और हार्मोनल हेल्थ को भी प्रभावित करते हैं। इसलिए आपको इन फूड्स के सेवन से बचना चाहिए।

4. विटामिन डी पर दें खास ध्यान

विटामिन डी आपको शारीरिक स्वास्थ्य के साथ मानसिक सेहत के लिए भी जरूरी है। विटामिन डी शरीर में संक्रमण से लड़ने वाले तंत्र को बढ़ावा देने में मदद करता है। साथ ही ये मानसिक सेहत को भी सही रखता है। इसके लिए सुबह की पहली धूप लें। लेकिन ध्यान रहे कि विटामिन डी की अधिकता से बचें नहीं तो ये शरीर में दूसरे नुकसान पैदा कर सकता है।

5. अच्छी नींद लें

नींद की कमी कई जानलेवा बीमारियों का कारण बन सकती है। साथ ही ये इम्यून सिस्टम को कमजोर करती है। ऐसे में आपको हर दिन लगभग 8 घंटे की नींद लेनी चाहिए। ये आपके ब्लड प्रेशर, शुगर और हार्मोनल हेल्थ सबको नॉर्मल रखने में आपकी मदद करेगा।

तो, अपनी बिजी लाइफस्टाइल में इन आसान टिप्स को शामिल करें और सेहतमंद रहें। साथ ही ध्यान रखें कि इन तमाम टिप्स के अलावा अच्छी डाइट और गुड मेंटल हेल्थ प्रैक्टिसस को फॉलो करना भी इम्यून सिस्टम को मजबूत करने के लिए जरूरी है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source