Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

World Bicycle Day 2022: मोटापा दूर करना है तो रोजाना सुबह के समय चलाएं साइकिल, जानें क्या है साइकिलिंग का सही तरीका

Cycling benefits in Hindi: आज यानी 3 जून को वर्ल्ड बाइसिकल डे 2022 के रूप में मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य साइकिल चलाने से मिलने वाले फायदों के प्रति लोगों को जागरूक करना है। चलिए जानते हैं साइकिल चलाने के फायदे और साइकिलिंग का सही तरीका क्या है।

World Bicycle Day 2022: मोटापा दूर करना है तो रोजाना सुबह के समय चलाएं साइकिल, जानें क्या है साइकिलिंग का सही तरीका

Written by Mukesh Sharma |Updated : June 3, 2022 9:10 AM IST

विश्व साइकिल दिवस को हर साल 3 जून को मनाया जाता है। विश्व साइकिल दिवस मनाने के मकसद लोगों को साइकिल चलाने से मिलने वाले फायदों (Benefits of cycle in hindi) के बारे में जागरूक करना है। स्वस्थ रहने के लिए नियमित रूप से व्यायाम (Exercise for health) करना बहुत जरूरी होता है। लेकिन कुछ लोग फिट रहने के लिए व्यायाम की बजाय साइकिल जैसी एक्टिविटी करते हैं। आपने भी अपने जीवन में कभी न कभी साइकिल जरूर चलाई होगी और आप यह भी जानते हैं कि यह एक अच्छा व्यायाम है। लेकिन साइकिल चलाने से मिलने वाले लाभ प्राप्त करने के लिए उसका सही तरीका होना बेहद जरूरी है। आज विश्व साइकिल दिवस के मौके पर हम साइकिल चलाने का सही तरीका और उससे मिलने वाले फायदों के बारे में जानेंगे।

क्या है साइकिल चलाने का सही तरीका (Proper way of cycling in hindi)

साइकिलिंग का भरपूर लाभ लेने के लिए उसे चलाने का सही तरीका भी आना जरूरी है। साइकिल चलाने का सही तरीका कुछ इस प्रकार है -

Also Read

More News

1. धीरे-धीरे स्पीड बढ़ाएं - साइकिल चलाना शुरू करते हुए उसे दौड़ाना शुरू न करें बल्कि धीरे-धीरे उसकी तीव्रता को बढ़ाएं। कम से कम 200 से 300 मीटर की दूरी तक रिलैक्स होकर साइकिल चलाएं।

2. दोनों पैरों की पोजीशन का ध्यान रखें - यह ध्यान रखें कि आपके दोनों पैर पैडल पर समान पोजीशन पर ही रखे गए हैं। साथ ही यह भी ध्यान रखें कि पैडल पर पैर का पंजा या एड़ी न रखें। बल्कि पंजे से ठीक पिछला हिस्सा पैडल पर रखें।

3. आगे की तरफ न झुकें - साइकिल चलाते समय आगे की तरफ झुकने की कोशिश न करें बल्कि यह ध्यान रखें कि आपकी रीढ़ की हड्डी में ज्यादा मोड़ तो नहीं आया है। हालांकि, आप थोड़ा सा आगे की तरफ मुड़ सकते हैं, लेकिन पूरी तरह कमर मोड़ कर रखना रीढ़ की हड्डी को परेशान कर सकता है।

4. हैंडल को जोर से न पकड़ें - साइकिल चलाते समय आपको यह ध्यान रखना है कि आप हैंडल को रिलैक्स होकर पकड़ रहे हैं। हालांकि, अगर आप स्पीड से साइकिल चला रहे हैं, तो हैंडल को इतना हल्के से भी पकड़ना नहीं चाहिए।

सुबह के समय साइकिल चलाने के फायदे (Benefits of cycling in hindi)

वैसे तो आप साइकिल किसी भी समय चला सकते हैं और उसके फायदे भी ले सकते हैं। लेकिन सुबह के समय साइकिलिंग करने के अपने अलग ही फायदे होते हैं। सुबह के समय साइकिल चलाने के प्रमुख फायदों में निम्न शामिल हैं -

1. शरीर फिट रहता है - अगर आप फिट रहना चाहते हैं, तो रोजाना सुबह के समय कम से कम 30 मिनट साइकिल चलाना शुरू करें। इससे शरीर की अतिरिक्त चर्बी धीरे-धीरे अपने आप गायब होना शुरू हो जाएगी।

2. मानसिक स्वास्थ्य में सुधार होता है - सुबह के समय साइकिल चलाते समय आपको ताजी हवा मिलती है, जिसे मन अच्छा होता है। साथ ही डिप्रेशन जैसी समस्याओं को भी सुबह के समय साइकिलिंग करके दूर किया जा सकता है।

3. मांसपेशियां मजबूत होती हैं - अच्छी मस्कुलर बॉडी चाहिए तो रोजाना सुबह के समय कम से कम 40 मिनट तक साइकिल चलाएं। साइकिल चलाने से शरीर की कई मांसपेशियों में खिंचाव आता है और वे मजबूत बनती हैं।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

4. पाचन क्रिया तेज होती है - साइकिल मांसपेशियों पर भी सकारात्मक प्रभाव डालता है। अगर आपको पेट में गैस, बदहजमी, दस्त या कब्ज आदि में से कोई भी समस्या महसूस हो रही है, तो आपको रोज सुबह उठकर साइकिलिंग करने की आदत डाल लेनी चाहिए।