World Bicycle Day 2021: हैरान कर देंगे साइकिल चलाने के ये फ़ायदे, 1 बार जरूर पढ़ें

क्योंकि कई शोधों में यह पाया गया है कि जो लोग रोजाना 30 मिनट तक साइकिल चलाते हैं. वो सदा जवान रहते हैं. अमेरिका की स्टैनफोर्ड यूनीवर्सिटी में हुए एक शोध में उम्र कम दिखने के उपाय में सबसे कारगर पाया गया है.

WrittenBy

Written By: akhilesh dwivedi | Updated : June 3, 2021 5:55 PM IST

आज विश्व साइकिल दिवस है. आज के दिन पूरे विश्व में साइकिल दिवस मनाया जाता है. साइकिल चलाने से होने वाले फायदे के बारे में आपको ज़रूर जानना चाहिए. क्योंकि बदलती जीवनशैली ने साइकिल को लोगों के स्तर से जोड़ दिया है. अगर कोई साइकिल से सफर करता है तो लोग उसे कमतर समझते हैं. लेकिन विश्व के कई विकसित देश लोगों को साइकिल से चलने पर जोर दे रहे हैं.

साइकिल चलाने के फायदे अगर देखें तो बहुत हैं. हेल्थ की नजर से देखें तो साइकिल चलाना बहुत फ़ायदेमंद है. इसके अलावा अगर बढ़ते प्रदूषण को नियंत्रित करने की बात हो तो साइकिल चलाना जरूरी भी है. बढ़ती आबादी ने प्रदूषण के स्तर को बढ़ा दिया है. बढ़ते वायु प्रदूषण की मुख्य वजह कार, मोटरसाइकिल और अन्य साधन हैं. अगर बड़ी आबादी थोड़ी दूरी का सफर साइकिल से तय करें तो प्रदूषण लेवल को कम किया जा सकता है.

आइए विश्व साइकिल दिवस पर जानते हैं साइकिल चलाने के फायदे के बारे में और कौन-कौन सी बीमारियाँ साइकिल चलाने से दूर होती हैं, उनकी भी जानकारी लेते हैं.

सदा जवान रहने की दवा है साइकिल

सदा जवान रहने की दवा अगर आप गूगल पर सर्च कर रहे हैं. तो अब सर्च करना बंद कर दें. क्योंकि कई शोधों में यह पाया गया है कि जो लोग रोजाना 30 मिनट तक साइकिल चलाते हैं. वो सदा जवान रहते हैं. अमेरिका की स्टैनफोर्ड यूनीवर्सिटी में हुए एक शोध में उम्र कम दिखने के उपाय में सबसे कारगर पाया गया है.

बीमारी से छुटकारा पाने का उपाय

अगर आप भी बीमारी से छुटकारा पाने के उपाय खोजते रहते हैं. तो आपको साइकिल चलाना चाहिए. यूनीवर्सिटी ऑफ कैरोलाइना में हुए एक शोध में पाया गया है कि जो लोग सप्ताह में कम से कम 5 दिन 30 मिनट तक साइकिल चलाते हैं वो बीमारी से दूर रहते हैं. साइकिल चलाने से शरीर के इम्यून सेल्स बेहतर तरीके से काम करते हैं. इसकी वजह से अन्य लोगों की तुलना में साइकिल चलाने वाले लोग 50 प्रतिशत कम बीमार पड़ते हैं.

दिमाग तेज करने का बेहतर उपाय

अगर आपको अपना या अपने बच्चे का दिमाग तेज रखना है तो साइकिल चलाने पर ध्यान देना होगा. अमेरिका में हुए एक शोध में पाया गया है कि साइकिल चलाने से दिल या हार्ट मजबूत होता है. साइकिल चलाने से शरीर में ब्रेन सेल्स का निर्माण होता है जो दिमाग तेज करने का काम कराता है.

फैट बर्न करने का कारगर उपाय

अगर आप भी वजन कम करने के लिए फैट बर्न करना चाहते हैं तो आपको साइकिल चलाना चाहिए. साइकिल चलाने से अतिरिक्त फैट बर्न होता है. साइकिल अगर आप रोजाना चलाते हैं तो आप अधिक कैलोरी वाले फूड का सेवन कर सकते हैं.

वजन कम करने में करती है मदद

अगर आपका वजन बहुत ज्याद बढ़ गया है तो आपको रोजाना साइकिल चलाना चाहिए. साइकिल चलाने से आपका वजन नियंत्रित रहता है. अगर वजन बढ़ गया है तो आप रोजाना 30 मिनट साइकिल चलाकर महीने में लगभग 1 किलो वजन कम कर सकते हैं.

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.