Workout Tips: लॉकडाउन में नहीं जा पा रहे जिम, फिट बनने के लिए करें ये 3 बेड एक्सरसाज़ेस

लॉकडाउन में वर्कआउट करने के लिए घर में कोई अच्छी जगह नहीं मिल पा रही? तो आप अपने बिस्तर पर भी एक्सरसाइज़ कर सकते हैं। जी हां, अब फिट बनने की शुरुआत अपने बेड से कीजिए, हर सुबह। ये रहीं वो एक्सरसाइज़ेस जिन्हें आप बिस्तर में लेटे-लेटे भी कर सकते हैं।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : May 20, 2020 2:31 PM IST

Workout Tips: लॉकडाउन (Lockdown) की वजह से जिम और स्पोर्ट सेंटर्स को बंद कर दिया गया है। तो,  वहीं लोगों का भी घर से बाहर निकलना लगभग पूरी तरह से बंद हो गया है। ऐसे में फिट रहने और एक्सरसाइज़ करने के प्लान्स पर भी प्रभाव पड़ा है। ऐसे में जिन लोगों के पास घर में जिम है और कुछ लोगों के पास वर्कआउट (Workout At Home) करने के लिए जगह भी। लेकिन, वहीं बहुत-से लोग ऐसे भी हैं। जिन्हें, वर्कआउट (Workout) करने के लिए घर में कोई अच्छी जगह नहीं मिल पा रही। ऐसे लोग अपने बिस्तर पर भी एक्सरसाइज़ कर सकते हैं। जी हां, अब फिट बनने की शुरुआत अपने बेड (Easy Bed Exercises)  से कीजिए, हर सुबह। ये रहीं वो एक्सरसाइज़ेस जिन्हें आप बिस्तर में लेटे-लेटे भी कर सकते हैं।

लॉकडाउन में फिट रहें, घर में करें ये 3 बेड एक्सरसाइज़ेस (Workout Tips):

साइड प्लैंक विथ ट्विस्ट(Side Planks With Twist)

बिस्तर पर दाहिनी करवट लेट जाएं। अपने दाहिने हाथ को अपने माथे के नीचे रखें। अपने हिप्स, कंधों और पैरों को सीधा रखें, अपने कोर को अंदर की ओर भींचे। धीरे-धीरे हिप्स को ऊपर की ओर उठाएं। अब अपने बाएं हाथ को बाहर खींचे। फिर, धीरे-धीरे हिप्स को नीचे ले आएं। लेकिन, बिस्तर को ना छूएं। अपने कोर को टाइट रखें, फिर अपनी कमर को घुमाते हुए अपने बाएं हाथ को अपनी बॉडी के नीचे ले आएं। फिर, स्टार्टिंग वाली मुद्रा में आएं। फिर, इसे रिपीट करें।  इस वर्कआउट से ऐब्स, ऑब्लिग्स और ट्राईसेप्स पर असर पड़ेगा। (Bed Exercises)

डॉल्फिन प्लैंक्स (Dolphin Plank):

प्लैंक पोजिशन में रहें और अपनी हथेलियों को बिस्तर पर रखें, हाथ के निचले हिस्से के सहारे झुकें। अपने कंधों को आर्म्स और कोहनी का सहारा दें। इस मुद्रा में आपका सिर और एड़ियां एक सीधी रेखा में होनी चाहिए। अपने कोर को टाइट रखें, पैरों को सीधा रखते हुए हिप्स को ऊपर उठाएं। जितना ऊपर उठ सकते हैं, उठें और फिर उसी मुद्रा में थोड़ी देर बने रहें। अब धीरे-धीरे पहले की पोजिशन में आएं। अपनी सुविधा के हिसाब से रिपीट करें।(Workout Tips in hindi)

सीज़र्स लेग एक्सरसाइज़:

बेली फैट कम करने के लिए यह एक अच्छी एक्सरसाइज़ है। इसकी प्रैक्टिस करने के लिए बिस्तर पर पीठ के बल लेटें। अब,  धीरे-धीरे अपने दोनों पैरों को ऊपर उठाएं। पैरों को सीधा रखें। अब,  धीरे-धीरे एक पैर को नीचे ले आएं। लेकिन,  बिस्तर से कुछ ऊपर ही उसे हवा में उठाकर रखें। फिर, उस पैर को ऊपर ले जाएं। अपनी सुविधा के अनुसार इसे दोहराएं। (Workout Tips for Lockdown)

Weight Loss Tips: लॉकडाउन में बढ़ गया है वजन? पीएं अजवायन-जीरा से बना यह वेट लॉस ड्रिंक

Hair Fall in Men: पुरुषों में तनाव से बढ़ता है हेयर फॉल, स्ट्रेस कंट्रोल करें इन आसान टिप्स के साथ

Child Care during Covid-19: कोविड-19 महामारी की ख़बऱों का पड़ सकता है बच्चे के मन पर असर , लॉकडाउन के दौरान ऐेसे रखें उनकी मेंटल हेल्थ का ध्यान

अमिताभ बच्चन को डॉक्टरों ने दी कम्प्यूटर के कम इस्तेमाल की सलाह, स्क्रीन पर ज़्यादा रहने से आंखों में हुई तकलीफ, लॉकडाउन में यूं रखें अपनी आंखों को हेल्दी और सेफ

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source