
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : February 16, 2021 5:55 PM IST
Workout Post Covid Vaccine: कोरोना वायरस वैक्सीनेशन ड्राइव की शुरुआत दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में हो चुकी है। ऐसे में वैक्सीन के फायदों और साइड-इफेक्ट्स जैसी कई बातें होने लगी हैं। इसी तरह यह भी सवाल उठने लगा है कि कोरोना वायरस की वैक्सीन लेने के बाद वर्कआउट करना चाहिए या नहीं। आमतौर पर देखा जाता है कि किसी को अगर बांह में कोई टीका लगता है तो वह कुछ दिनों तक तकलीफ और दर्द महसूस करता है। सेंटर फॉर डिज़िज़ कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (Centers for Disease Control and Prevention), के मुताबिक, कोविड-19 वैक्सीन लेने के बाद भी इस तरह की समस्याएं हो सकती हैं। इसीलिए, कोविड-19 वैक्सीन लेने के बाद लोगों को वर्कआउट करने में असुविधा हो सकती है। (Workout Post Covid-19 Vaccine)
एक्सपर्ट्स के अनुसार वैक्सीन लेने के बाद अगर आपको कसरत करने में कोई परेशानी महसूस नहीं होती तो आप कसरत कर सकते हैं। जहां, सीडीसी द्वारा वैक्सीन लेने के बाद वर्कआउट से जुड़ी कोई गाइडलाइंस नहीं दी गयी हैं। वहीं, लोगों को अपनी समझ और सुविधा के अनुसार, इस बात का फैसला खुद करना चाहिए कि वे वर्कआउट कर सकते हैं या नहीं। (Workout After Covid-19 Vaccine)
हालांकि, यह भी महत्वपूर्ण है कि वैक्सीन लेने के बाद आपके शरीर को पर्याप्त आराम मिले और आपका इम्यून सिस्टम को भी सुचारू तरीके से काम करने का मौका मिले। इस तरीके से आप किसी भी अंदरूनी चोट या डैमेज से बच सकेंगे।
अमेरिका में फाइज़र और मॉर्डेना की वैक्सीन्स के साथ वैक्सीनेशन ड्राइव की शुरूआत हुई। वैक्सीन लेने वाले लोगों ने टीकाकरण के बाद अपने अनुभव शेयर किए। जैसे मॉर्डना की वैक्सीन लेने वाली एक लड़की ने कहा कि उसने जैसे ही स्ट्रेंथ ट्रेनिंग शुरू की उसके हाथ मे हल्का दर्द महसूस हे लगा। वहीं, दूसरी डोज़ लेने के बाद उसे पूरे दिन आराम किया क्योंकि उसे बहुत अधिक थकान महसूस हो रही थी। इसी तरह फाइज़र की वैक्सीन की पहली खुराक लेने के बाद कुछ लोगों को हाथ में तकलीफ अकड़न महसूस हुई। वहीं, कुछ लोगों ने दूसरा डोज़ मिलने के एक-दो दिन बाद ही जिम जाना शुरू कर दिया। (Exercise Post Covid Vaccine)