कार्तिक आर्यन ने आधी रात को किया 'वर्कआउट', जानें क्या सुबह की बजाय शाम या रात में वर्कआउट करना है सही ?

कई लोग ऐसे हैं जो सुबह की भागदौड़ में एक्सरसाइज़ के लिए समय नहीं निकाल पाते तो शाम में इवनिंग वॉक करने जाते हैं या रात में जिम करते हैं। लेकिन, क्या रात में एक्सरसाइज़ करना सेहत के लिए सही है? जानें एक्सपर्ट्स की राय

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : September 16, 2020 8:46 AM IST

Workout in the Evening: बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन (Kartik Aryan) ने आधी रात को 'वर्कआउट' किया। अभिनेता ने अपने इंस्टाग्राम पर 'वर्कआउट' की तस्वीर साझा की, जिसमें वह पसीने से लथपथ नजर आ रहे हैं।उन्होंने तस्वीर को कैप्शन देते हुए कहा, "मिड नाइट वर्कआउट, सारा दिन बिना कुछ किए बहुत व्यस्त था।" हाल ही में किए गए पोस्ट में कार्तिक ने सवाल उठाया था कि वो कौन है, जिसने सबसे पहले चमगादड़ खाया। उन्होंने कहा, "जाओ पहले उसे ढूंढ के लाओ जिसने पहला बैट खाया।"

View this post on Instagram

Midnight workout 🏋️‍♂️ Was so busy doing nothing in the day

A post shared by KARTIK AARYAN (@kartikaaryan) on

क्या सुबह की बजाय शाम या रात में वर्कआउट करना है सही ?

कई लोगों के लिए सुबह-सवेरे उठकर वॉक पर जाना या एक्सरसाइज़ करना मुश्किल होता है। इसीलिए ऐसे लोग एक्सरसाइज करने से बचते हैं। लेकिन, फिट रहने की दिशा में यह बहुत नुकसानदायक हो सकता है। एक्सपर्ट्स के अनुसार हर व्यक्ति को दिन में कम से के 15-30 मिनट की एक्सरसाइज़ करनी चाहिए। हालांकि, कई लोग ऐसे हैं जो सुबह की भागदौड़ में एक्सरसाइज़ के लिए समय नहीं निकाल पाते तो शाम में इवनिंग वॉक करने जाते हैं या रात में जिम करते हैं। लेकिन, क्या रात में एक्सरसाइज़ करना सेहत के लिए सही है? (Is Workout in the Evening is bad for health)

अपनी फिटनेस से समझौता करना जिन्हें पसंद नहीं वे सुबह मुमकिन ना हो पाने पर शाम में एक्सरसाइज़ (Workout in the Evening( करते हैं।  वैसे एक्सपर्ट्स के मुताबिक व्यक्ति अपनी सुविधा के हिसाब से दिन में किसी भी समय एक्सरसाइज़ कर सकता है। वहीं कुछ वर्ष पहले 'स्पोर्ट्स मेडिसिन" में छपी एक रिसर्च में कहा गया कि शाम में वर्कआउट करने से आप बेहतर परफॉर्म कर पाते हैं।

शाम में वर्कआउट करने के फायदे (Workout in the Evening Benefits):

  • नींद से जुड़ी समस्याएं होती हैं कम
  • दे पाते हैं ट्रेनिंग और वर्कआउट्स को पर्याप्त समय
  • तनाव होता है कम
Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source