सिर्फ एक्सरसाइज और डाइट से नहीं बनेगी बात, खुद को रखना है फिट तो इन 4 बातों को बांध लें गांठ

How to stay fit: फिट रहने के लिए सिर्फ एक्सरसाइज और सही डाइट लेना ही काफी नहीं होता है। इस लेख में हम आपको चार बातों के बारे में बताने वाले हैं, जिनके बिना शरीर को फिट रखना आपके लिए काफी मुश्किल हो सकता है।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Published : October 12, 2022 10:53 AM IST

Health and fitness: शरीर को अगर बीमारियों से दूर रखने के लिए फिट रखना बहुत जरूरी है और फिट रहने के लिए एक्सपर्ट्स हमेशा एक्सरसाइज और अच्छी डाइट लेने की सलाह देते हैं। लेकिन कई बार ऐसा भी देखा गया है कि सही डाइट लेने और नियमित रूप से एक्सरसाइज करने के बाद भी कुछ लोगों को वजन बढ़ जाता है या फिर बढ़ा हुआ वजन कम नहीं हो पाता है। दरअसल, वजन कम करने के लिए कुछ लोगों को एक्साइज और डाइट के अलावा कई अन्य बातों का ध्यान भी रखना पड़ता है। हमारी लाइफस्टाइल में ऐसी कई आदतें हैं, जो शरीर के वजन को कंट्रोल करने के लिए बहुत महत्वपूर्ण होती हैं। इस लेख में हम आपको ऐसी ही चार चीजों के बारे में बताने वाले हैं, जो डाइट और एक्सरसाइज के साथ आपके वजन कम करने में मदद करेंगी। (Best way to stay fit)

1. रोज करें मेडिटेशन (Meditation to stay fit)

बॉडी को फिट रखने के लिए दिमाग को शांत रखना बहुत जरूरी है। कुछ लोगों का वजन टेंशन व डिप्रेशन के कारण भी बढ़ने लगता है। रोजाना कम से कम 15 से 20 मिनट मेडिटेशन करने से दिमाग शांत रहेगा, मानसिक बीमारियां दूर रहेंगी और आपको फिट रहने में भी मदद मिलेगी।

2. पूरी नींद लें (Good sleep to stay fit)

शरीर को फिट व एक्टिव रखने के लिए पूरी नींद लेना भी बहुत जरूरी है। नींद पूरी लेने के लिए देर रात तक जागने की आदत छोड़ दें और रात को सोते समय भारी खाना न खाएं और न ही ज्यादा पानी पीएं। अगर आप ठीक से सो नहीं पा रहे हैं, तो डॉक्टर से इस बारे में बात करें।

3. स्क्रीन टाइम कम करें (Decrease screen time)

ज्यादा मोबाइल यूज करना या फिर बहुत ज्यादा टीवी देखना सिर्फ आपकी हेल्थ ही ही नुकसान नहीं पहुंचा रहा, बल्कि आपको फिट होने से भी रोक रहा है। ज्यादा स्क्रीन टाइम से मानसिक स्वास्थ्य बिगड़ता है और साथ ही गतिविधियां कम होने के कारण फिटनेस भी प्रभावित होती है।

4. शराब व धूम्रपान छोड़ दें (Stop smoking and drinking)

अच्छी डाइट लेने वाले और नियमित रूप से एक्सरसाइज करने वाले लोग भी फिट नहीं रह पाएंगे अगर वे बहुत ज्यादा धूम्रपान या शराब का सेवन करते हैं। अक्सर स्मोकिंग व ड्रिंकिंग करने वाले लोगों का वजन या तो बढ़ जाता है या फिर बहुत ज्यादा कम हो जाता है। अगर आप खुद को फिट रखने की कोशिश कर रहे हैं, तो आपको आज से ही ये चीजें छोड़ देनी चाहिए।

हालांकि, अगर आपका वजन लगातार बढ़ रहा है और सभी उपाय करने के बाद भी नियंत्रि नहीं हो रहा है, तो आपको इस बारे में डॉक्टर से बात कर लेनी चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि अचानक से बढ़ने वाले वजन कई बार थायराइड या हार्मोन से जुड़ी किसी बीमारी का संकेत हो सकता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source