hamburger icon
A
Read in English

वर्क स्ट्रेस: ऑफिस में करें ये 5 काम और पाएं तनाव से राहत

लगातार बढ़ती प्रतियोगिता के दौर में वर्क-प्लेस स्ट्रेस बढ़ता ही जा रहा है।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Published : September 8, 2019 2:52 PM IST

लगातार आगे बढ़ते रहने और दूसरों को हराने की सोच आज के कॉर्पोरेट कल्चर का एक हिस्सा है। इसी चक्कर में ऑफिस में काम करने वाले लोगों में लगातार तनाव और चिड़चिड़ापन जैसी भावनाएं बढ़ती जा रही है। ऐसे में स्ट्रेस का स्तर कभी-कभी इतना ज़्यादा बढ़ जाता है कि लोगों की तबियत ख़राब हो जाती है। नींद की कमी, बेचैनी और भूख से जुड़ी समस्याएं भी इसी तनाव का हिस्सा हैं।

अगर आप या आपके आस पास के लोग इन तकलीफों से परेशान हैं तो आपको तुरंत इस तरफ ध्यान देना चाहिेए। हम यहां लिख रहे हैं कुछ एक्सपर्ट टिप्स जो वर्क प्लेस स्ट्रेस से राहत पाने में आपकी मदद करेंगी।

  1. अपने काम से काम रखें- जी हां, माना ऑफिस में आपकी किसी-सी बहुत गहरी दोस्ती हो गयी है। लेकिन उसकी मदद उतनी ही करें जितना कि प्रोफेशनली संभव हो। आउट ऑफ द वे जाने की कोशिश ना करें। इसी तरह दूसरों के काम, टारगेट कम्प्लीशन, उनके आने-जाने के समय या ऑफिस में उनके व्यवहार से जुड़े मामलों में पड़ें। इससे बेमतलब के झगड़े, तनाव और मन-मुटाव होंगे। जिसका असर ऑफिस में आपके रिश्तों पर भी पड़ता है। साथ ही प्रोफेशनली आपका इम्प्रेशन भी ख़राब होता है।
  2. पानी पीएं- जब गुस्सा, तनाव या किसी तरह की बेचैनी महसूस हो तो सबसे पहले एक गिलास में पानी लेकर घूंट-घूंट करके पीते रहें। अगर ऑफिस की एसी काफी तेज़ या ठंडी है तो आप गुनगुना पानी पीएं।
  3. स्ट्रेचिंग करें- अपनी कुर्सी पर बैठे-बैठे कुछ स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज़ेंस करें। साथ ही अपने हाथों से गर्दन और कंधें की हल्की मसाज करें। इससे बहुत सारा स्ट्रेस कम हो जाएगा।
  4. वॉक पर जाएं- जब तनाव हो तो अपनी डेस्क से उठकर आस-पास थो़ड़ा टहलें। ऑफिस के ओपेन एरिया या कैंटीन जैसी जगहों पर जाएं और थोड़ी देर खुली हवा में रहें।
  5. संगीत सुनें- अपनी तकलीफ और बेचैनी को कम करनें में संगीत आपकी मदद कर सकता है। संगीत सुनने से आपका मूड बदल जाता है और आपका दिमाग शांत होता है।