... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Published : November 5, 2018 6:15 PM IST
जिम जानें से पहले ज्यादा मेकअप न करें। © Shutterstock
महिलाएं अपने फिगर और फिटनेस के लिए बहुत सचेत रहती हैं। वह टोंड और स्लिम फिगर पाने के लिए ही जिम जाती हैं, व्यायाम करती हैं, पर उन्हें जिम के बारे में पूरी जानकारी नहीं होती हैं। ऐसे में उन्हें जिमिंग से पहले ही इससे जुड़ी सभी बातों के बारे में पता होना चाहिए। जानें, उन जरूरी बातों के बारे में जिनकी जानकारी जिम जाने से पहले हर महिला को होनी चाहिए।
यह भी पढ़ें – ये 3 फिटनेस टिप्स देंगे आपको तुरंत एनर्जी
मेकअप न करें
जिम जानें से पहले ज्यादा मेकअप न करें। आप बिना मेकअप किए ही जिम जाएं, क्योंकि जिम में कसरत करने से पसीना बहुत आता है और इससे आपकी त्वचा मेकअप लगे होने के कारण चिपचिपी हो सकती है, जो त्वचा के लिए नुकसानदायक है।
गलत तरीके से एक्सरसाइज करना
अधिकांश जिम प्रशिक्षक कम अनुभवी होते हैं। उन्हें सही तकनीक का भी उचित ज्ञान नहीं होता है। वे ट्रेडमिल पर ही अधिक अभ्यास करने को कहते हैं। इससे शरीर के निचले हिस्से पर दबाव बढ़ता है और मांसपेशियों पर जोर पड़ता है, इसलिए हमें अपनी दिनचर्या में अलग-अलग कसरत को शामिल करना चाहिए।
ये 7 घरेलू तरीके वजन करेंगे झटपट कम
प्रोटीन
चूंकि, प्रोटीन मांसपेशियों को मजबूती देता है इसलिए जिमिंग शुरू करने के साथ ही प्रोटीन लेना जरूरी है। आप अपने आहार में प्रोटीन और पोषक तत्वों से भरपूर खाद्य पदार्थों को शामिल करें।
खूब पानी पिएं
प्रतिदिन अधिक कसरत करने से शरीर में पानी की कमी हो जाती है, क्योंकि शरीर का पानी पसीने के रूप में बाहर निकल जाता है। अपने शरीर को हाइड्रेटेड रखने एवं ऐंठन से बचने के लिए थोड़ी-थोड़ी देर पर पानी पीते रहना चाहिए।
समय पर खाएं
जिम जाने वालों के लिए समय पर उचित भोजन करना जरूरी होता है। भोजन और कसरत करने के बीच कम से कम दो घंटे का अंतर होना चाहिए। भारी भोजन करने से बचना चाहिए। कार्बोहाइड्रेट्स जैसे- चीनी, स्टार्च खाने से बचना चाहिए।
दिखती हैं बहुत दुबली-पतली, वजन बढ़ाने के लिए अपनाएं ये उपाय
सप्ताहिक छुट्टी लेना
पूरे सप्ताह जिम में कसरत नहीं करनी चाहिए। इस दौरान अपने शरीर को आराम देने की भी जरूरत होती है और साथ ही शरीर में मालिश करने की भी जरूरत होती है। इससे शरीर में स्फूर्ति बनी रहती है।