... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Triceps Exercises : ट्राइसेप्स बेहतर बनाने की कोशिश आज के दौर में सिर्फ पुरुष ही नहीं, बल्कि महिलाएं भी कर रही हैं। वर्कआउट के मामले में आज पुरुष महिलाओं के समान ही हैं। आज के दौर की महिलाएं हर तरह की बॉडी वर्कआउट कर रही हैं, ताकि वे अपने शरीर को फिट बना सकें। यदि आप भी अपने ट्राइसेप्स पर वर्कआउट करना चाहती हैं तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। रोजाना सिर्फ 10 मिनट ट्राइसेप्स (Triceps Exercises) को देने की जरूरत होगी।
इसके लिए डंबल और बॉडीवेट एक्सरसाइज के अलावा कुछ अन्य एक्सरसाइज करने की जरूरत है। इससे आप अपनी भुजाओं को बेहतर कर सकते हैं। आज हम आपको इस लेख के जरिए कुछ ऐसे एक्सरसाइज के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनसे आप अपने ट्राइसेप्स (Triceps Exercises ) को बेहतर बना सकती हैं।
बाजुओं को मजबूत और टोन करने के लिए ट्राइसेप्स पुशअप्स काम आती हैं। इस एक्सरसाइज को करने के लिए आपको एक बेंच की आवश्यकता है। इसे आप बहुत ही आसानी से कर सकते हैं। ट्राइसेप्स पुशअप्स करने के लिए सबसे पहले बेंच के आगे हो जाएं। अब अपने दोनों हाथों को बेंच पर रखें और कुर्सी पर बैठने की अवस्था में आए। इसी स्थिति में रुक जाए। इसके बाद कोहनी को झुकाकर अपने शरीर को तब तक नीचे रखें, जब तक कि आपकी बाहें 90 डिग्री का कोण न बना लें। ध्यान रहे कि इस एक्सरसाइज में आपके हाथ और कंधे बिलकुल सीधे रहने चाहिए।
ट्राइसिप किकबैक करने से बाजुओं के साथ-साथ जांघें भी मजबूत होती हैं। ट्राइसिप किकबैक एक्सरसाइज करने से आप अपने दाहिने हाथ में डंबल पकड़ें और दूसरे बाएं हाथ से बेंच को पकडें। अब अपने डंबल को अपनी छाती के दोनों ओर लाने के लिए अपनी कोहनी मोड़ें। फिर सांस छोड़ते हुए दाहिने हाथ को पीछे की ओर ले जाएं। फिर वापस छाती की सीध में लेकर जाएं। इस प्रक्रिया को आप करीब 15 बार दोहराएं। इसके बाद दूसरे हाथ से भी इसे करें।
इस एक्सरसाइज से बाजुओं के साथ-साथ छाती को भी मजबूत किया जा सकता है। यह छातियों और बाजुओं को मजबूत करने के साथ उन्हें बेहतर शेप देने में भी मदद करता है। इस एक्सरसाइज को आसानी से करने के लिए आप अपने पीछे एक बेंच पर रखें और एक बारबेल को पकड़ें और बेंच पर लेट जाएं। इस दौरान अपने पैरों को बेंच के और फर्श पर रखें या बेंच पर। इसके बाद अपनी बाहों को बढ़ाएं और अपने सीने सीधे लाएं। इसके बाद अपने कंधों को जितना हो सके उतना माथे के पीछे की ओर ले जाएं। फिर बारबेल को नीचे करने के लिए कोहनी को मोड़ें। अब अपनी स्थिति में वापस लौट आएं। इस प्रक्रिया को आप करीब 15 बार करें। फिर दूसरे हाथ से ऐसा करने की कोशिश करें।
आपके पैरों को मजबूत बनाता है 'रिवर्स लंग्स एक्सरसाइज', जानें करने का सही तरीका
सावन की इस बारिश का खूब उठाएं लुत्फ, सेहत को होंगे कई गजब के फायदे
च्युइंग गम चबाने से डबल चिन और मोटापा होता है कम, जानें और भी फायदे