... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: akhilesh dwivedi | Published : November 21, 2018 1:06 PM IST
Image credits by: कार्डियो एक्सरसाइज या वेटलिफ्टिंग। ©Shutterstock.
वेटलॉस की तैयारी कर रही हों या फिटनेस के लिए वर्कआउट का प्लान बना रही हों महिलाओं में कई तरह के सवाल होते हैं। कौन सी एक्सरसाइज करना है, कितना दौड़ना है ? कार्डियो एक्सरसाइज या वेटलिफ्टिंग करना है या एरोबिक्स एक्सरसाइज ? ये कुछ ऐसे सवाल हैं जो हर किसी के दिमाग में आते हैं। इन सवालों के जवाब के लिए कुछ खात तथ्यों के तहत आप जान सकती हैं। आइए जानते हैं कौन-कौन सी एसक्सरसाइज ज्यादा असरदार हैं।
कम से कम 6000 कदम और अधिकतम 15000 कदम पैदल या दोड़ना
जी हां एक्सरसाइज एक्सपर्ट मानते हैं की किसी भी इंसान को फिट रहने के लिए कम से कम 6 हजार कदम और अधिकतम 15 हजार कदम पैदल या दौड़ना चाहिए। यह काम हफ्ते में कम से कम 5 दिन करना ही चाहिए। अगर ये नहीं कर पाते हैं तो कोई न कोई एक्टिविटी को शामिल करें जैसे स्विमिंग करना या कोई खेल खेलना। इन एक्टिविटी को कम से कम 40 मिनट करने पर ही फायदा मिलता है।
कार्डियो, वेट लिफ्टिंग और रनिंग
फिट रहना है तो डेली वर्कआउट में कार्डियो और वेट लिफ्टिंग को जरूर शामिल करें। रनिंग के अलावा आपके दिल और फेफड़े को फिट रखने के लिए कार्डियो और वेट लिफ्टिंग सबसे बेहतर होते हैं। ये भी पढ़ेंः वेट लिफ्टिंग से हार्ट होता है मजबूत और डायबिटीज भी रहता है दूर, जानें अन्य फायदे।
रनिंग की शुरुआत कैसे करें ?
जब आप लंबे गैप के बाद दौड़ना शुरु करते हैं तो यह बहुत मुश्किल होता है। अगर आप दौड़ना शुरु कर रहे हों तो छोटे-छोटे गोल बनाएं, अचानक से दौड़ना शुरु न करें। सबसे पहले आप पैदल चले एक सप्ताह तक फिर अगले हफ्ते में पांच मिनट की दौड़ से शुरूआत करें। हर हफ्ते 5 मिनट की रनिंग बढ़ाते जाएं।
कैसा हो खान-पान
फिट रहने का मूलमंत्र इंसान के खान-पान में है अगर आप अपने डायट पर ध्यान नहीं देते हैं तो आप फिट नहीं रह सकते हैं। डायट में कार्बस कम से कम होना चाहिए। अगर आप हफ्ते में एक दिन बाहर खाती हैं तो 6 दिन हेल्दी खान-पान पर ध्यान दें। खाने में प्रोटीन, विटामिन और फैट का सही बैलेंस रखें।
ये भी पढ़ेंः तीन आयुर्वेदिक पेय पदार्थ जो सांस व फेफड़े की बीमारियों को रखेंगे दूर।
ये भी पढ़ेंः सीओपीडी व सांस के मरीजों के लिए 9 प्राकृतिक उपाय।
ये भी पढ़ेंः क्या होता है सीओपीडी ? जानें कारण और बचाव।
ये भी पढ़ेंः दिमाग की यह बीमारी इंसान को कर देती है नाकारा, जानें 6 लक्षण।
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.