बिना एक्सरसाइज व डाइटिंग के आसान तरीके से कम कर सकते हैं वजन

बढ़ता वजन और मोटापा शरीर के आकार को ही खराब नहीं करता बल्कि कैंसर, डायबिटीज, हार्ट अटैक और ब्लड प्रेशर जैसी गंभीर बीमारियों का कारण भी बनता है। अगर समय पर इस पर ध्यान न दिया जाय तो इससे पार पाना भी मुश्किल होता है।

WrittenBy

Written By: akhilesh dwivedi | Updated : February 4, 2019 6:19 PM IST

बढ़ता वजन और मोटापा शरीर के आकार को ही खराब नहीं करता बल्कि कैंसर, डायबिटीज, हार्ट अटैक और ब्लड प्रेशर जैसी गंभीर बीमारियों का कारण भी बनता है। अगर समय पर इस पर ध्यान न दिया जाय तो इससे पार पाना भी मुश्किल होता है। वजन अगर बढ़ गया है तो डाइटिंग और एक्सरसाइज की जरूरत पर सभी एक्सपर्ट्स राय देते हैं लेकिन ये सब झटपट नहीं हो सकता है।

वजन को नियंत्रित करना भी बेहद जरूरी होता है। हम यहां आपको कुछ खास टिप्स बता रहे हैं जो आपको वजन नियंत्रण करने में मदद करते हैं। खान-पान में जरूरी बदलाव करके आप मोटापा पर नियंत्रण पा सकते हैं। क्या सर्दी में योग करने से कैंसर का खतरा कम हो जाता है ? जानें फैक्ट्स।

कैलोरी की जानकारी ?

एक व्यक्ति को दिन में 600-1200 कैलोरी चाहिए होती है। इतनी कैलोरी लेने से फैट जमा नहीं होता और बढ़ा हुआ वजन भी कंट्रोल हो जाता है। चलिए आज हम आपको कुछ ऐसे आसान टिप्स बताते हैं, जिससे आप आसानी से दिनभर में 200 कैलोरी बर्न कर सकते हैं, वो भी बिना किसी डाइटिंग या एक्सरसाइज से। क्या मरीज की प्रबल इच्छाशक्ति से कैंसर को मात दिया जा सकता है ?

खान-पान की आदत कैसी हो ?

अगर आप रोजाना कम से कम 200 कैलोरी बर्न करना चाहते हैं तो इसके लिए अपने खाने की आदतों में बदलाव करें। सुबह का नाश्ता जरूर करें और समय पर खाना खाएं। इसके अलावा दिनभर में कम से कम 8-9 गिलास पानी पीना ना भूलें। कैंसर दिवस विशेषः कैंसर को कैसे रोका जा सकता है ? जानें विशेषज्ञ की राय।

खाने का तरीका कैसा हो ?

अपने भोजन को धीरे-धीरे चबाने से पेट भरा हुआ महसूस होता है, जिससे आप ओवरइटिंग से बच जाते हैं। इससे पूरे दिन में लगभग 400 कैलोरी तक डाइट से कम हो जाती है। अपने जीवन में कर लें ये बदलाव नहीं तो आ सकते हैं कैंसर की जद में, जानें खास बातें।

ब्लैक कॉफी पिएं

ब्लैक कॉफी पीने से दिन में 500 कैलोरी को शामिल होने से बचाया जा सकता है। 1 ब्लैक कॉफी में 2 कैलोरी होती है जबकि अन्य टाइप की कॉफी में कम से कम 200 कैलोरी होती हैं, जो मोटापे के साथ बीमारियों का खतरा भी बढ़ती है। क्या आने वाले समय में दवा से हो सकेगा कैंसर का इलाज ?

प्यास लगने पर पिएं नींबू पानी

जब भी आपको प्यास लगे तो सोडा या सॉफ्ट ड्रिंक पीने की बजाए नींबू पानी का सेवन करें। अगर आप दिन में 3 बार भी ऐसा करते हैं तो 500 कैलोरी आसानी से हटा सकते हैं। आप चाहे तो इसकी बजाए गर्म पानी या डिटॉक्स वॉटर भी पी सकते हैं। कैंसर दिवस विशेषः पर्यावरण प्रदूषण की वजह से होने वाले कैंसर से कैसे बचें ?

खराब खाने से दूरी

अगर आप डाइट से कैलोरी की मात्रा कम करना चाहते हैं तो फ्राइड, मसालेदार व फास्ट फूड से परहेज करें। साथ ही कोशिश करें आप फ्रेश फूड ही खाएं। लंग कैंसर के खतरे को करना है कम तो डायट में शामिल करें ये 4 हर्ब्स।

रस्सी कूदना

10-15 मिनट में 200 कैलोरी बर्न करने के लिए आप रस्सी भी कूद सकते हैं। इतना ही नहीं, रस्सी कूदना दिल के लिए अच्छी कसरत भी होती है। पेट का मोटापा कम करने के लिए डेली डाइट में शामिल करें ये 7 फूड।

लिफ्ट नहीं, सीढ़ियों का करें इस्तेमाल

ऑफिस में ऊपर जाने के लिए अक्सर लोग सीढ़ियों की बजाए लिफ्ट का इस्तेमाल करते हैं लेकिन आप बता दें कि सिर्फ 30 मिनट सीढ़ियां चढ़कर आप 1 दिन में 216 कैलोरी बर्न कर सकते हैं। वजन का बार-बार कम या ज्यादा होना हार्ट को कर सकता है बीमार, जानें फैक्ट्स।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source