मेडिटेशन या ध्यान (Meditation) करने से व्यक्ति की चेतना बढ़ती है। साथ ही, ध्यान करने से (Meditation Benefits) मन शांत भी होता है। सर्दियों के मौसम में भी मेडिटेशन करने के कई फायदे हो सकते हैं। यह विंटर सीज़न में हेल्दी रहने के लिए मेडिटेशन की प्रैक्टिस कर सकते हैं।
जैसा कि, सर्दियों में लोग अक्सर सुस्ती महसूस करते हैं। ऐसे में, एक्टिव रहने में परेशानी होती है। आलस को भगाने के लिए थोड़ी फिजिकल एक्टिविटीज़ आपकी मदद कर सकते हैं। एक्सपर्ट्स का कहना है कि सुस्ती यही साबित करती है कि शरीर थका हुआ है। शरीर को ज़्यादा आराम की ज़रूरत है, इसका एक संकेत है सुस्ती।
लेकिन यह सुस्ती या थकान खत्म करने में नींद काफी नहीं होती। क्योंकि, नींद से केवल शारीरिक थकान दूर होती है। लेकिन, दिमाग या मन को शांत करने के लिए नींद मदद नहीं करता। ऐसे में मेडिटेशन और योगा जैसी पारम्परिक और पुरानी पद्धतियों की प्रैक्टिस करने से मन शांत होता है।
गौरतलब है कि सुस्ती या थकान केवल शरीर की थकान नहीं होती। मानसिक दबाव या स्ट्रेस जैसी भावनाएं भी सर्दियों में लोगों को थका हुआ महसूस कराती हैं। मेडिटेशन का सबसे बड़ा फायदा यही हैं कि यह भावनाओं पर काबू पाने में मदद करता है।
इसके अलावा, अगर मेडिटेशन के साथ योग की भी प्रैक्टिस की जाए तो शरीर को दोहरा फायदा होता है। योग और मेडिटेशन करने से मन को शांत करने के साथ-साथ इमोनशल प्रॉब्लम्स से निपटने में मदद होगी। इससे बेचैनी, निराशा और एंक्जायटी वगैरह से भी राहत मिलती है।
यह भी पढ़ें- Skin Care Tip: सेब दिलाता है डैंड्रफ, पिम्पल्स और ड्राईनेस से राहत, ट्राई करें ये शहनाज़ हुसैन टिप्स।
Follow us on