Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

महिलाएं क्यों होती है पुरुषों की तुलना में ज्यादा फिट.?

महिलाओं को पुरुषों की तुलना में कमजोर माना जाता है. लेकिन हाल ही में हुए एक शोध के अनुसार महिलाएं पुरुषों की तुलना में ज्यादा फिट होती हैं. वर्कआउट मोड में आने के लिए महिलाओं को पुरुषों की तुलना में कम समय लगता है. ऑक्सिजन खपत और सांस लेने की तकलीफ भी पुरुषों की तुलना में महिलाओं को कम होती है.

महिलाएं क्यों होती है पुरुषों की तुलना में ज्यादा फिट.?
महिलाएं क्यों होती है पुरुषों की तुलना में ज्यादा फिट.?

Written by akhilesh dwivedi |Updated : January 4, 2020 8:04 PM IST

फिटनेस की बात जब आती है तो हर किसी के दिमाग में पुरुषों की बॉडी नजर आने लगती है. जिम में वर्कआउट करते हुए भी आपको सबसे ज्यादा पुरुष ही दिखते हैं. बॉडी बनाने का शौक भी सबसे ज्यादा पुरुषों में ही देखा जाता है. लेकिन हाल ही में हुए एक शोध से पता चला है कि महिलाएं पुरुषों से ज्यादा फिट होती है. अगर वो फिटनेस के लिए कौई वर्कआउट करती हैं तो उनका फिटनेस लेवल पुरुषों की तुलना में बहुत ज्यादा होता है. महिलाओं का शरीर पुरुषों की तुलना में बहुत नाजुक और कमजोर भी माना जाता है. लेकिन नया शोध बताता है कि जब फिटनेस लेवल की बात आती है, तो महिलाएं कहीं ज्यादा बेहतर करती हैं. आइए जानते हैं शोध के बारे में...

महिलाएं क्यों होती है ज्यादा फिट 

Why are women more fit

नये शोध के अनुसार अनुसार महिलाएं पुरुषों की तुलना में बेहतर शरीर के ऑक्सिजन प्रोसेस के कारण होती हैं. हलांकि पूर्व में हुए कई शोध बताते हैं कि पुरुषों के पास उनके शरीर के बनावट, आकार, मजबूती और स्पीड के कारण ज्यादा चांस होते हैं. लेकिन नया शोध जो न्यूट्रिशन एंड मेटाबॉलिज्म पत्रिका में प्रकाशित हुआ है उसके अनुसार ऑक्सिजन प्रोसेस बेहतर होने के कारण फिटनेस के लिए और परफॉर्म के लिए महिलाएं जल्दी तैयार हो जाती हैं.

Also Read

More News

वर्कआउट के लिए जल्दी तैयार 

शोध के अनुसार महिलाएं किसी भी वर्कआउट के लिए जल्दी तैयार हो जाती है. अर्थात अगर किसी को दौड़ने के लिए तैयार करना है, तो पुरुषों की तुलना में महिलाओं का परफॉर्म बेहतर रहता है.

यह शोध यूनिवर्सिटी ऑफ वॉटरलू में किया गया है. इस शोध में ट्रेडमिल पर वॉकिंग को मानक बनाया गया था. शोधकर्ताओं ने शोध के दौरान इस बात पर ध्यान दिया कि महिलाएं पुरुषों की तुलना में कितनी ऑक्सिजन का इस्तेमाल करती हैं.

ऑक्सिजन खपत और सांस लेने में अंतर 

कोई भी एक्टिविटी होती है तो ऑक्सिजन का संचार बढ़ जाता है. शरीर में ऑक्सीजन की खपत ही परफार्म का मानक होती है. शोध के अनुसार पुरुषों को वर्कआउट मोड में आने के लिए 45 सेकेंड का समय लगता है. इसके उलट महिलाओं को वर्कआउट मोड में आने के लिए सिर्फ 30 सेकेंड का समय लगता है.

महिलाओं का शरीर 30 प्रतिशत ऑक्सिजन से शरीर की मांसपेशियों को जल्दी चार्ज कर पाती हैं. महिलाओं को सांस लेने में पुरुषों की तुलना में कम तकलीफ होती है. पुरुषों में सांस लेने की तकलीफ ज्यादा पायी जाती है.

बढ़ती उम्र की महिलाओं के लिए 4 सुपरफूड.

सिर्फ 4 सप्ताह में शादी के लिए खुद को करें तैयार.

महिलाओं के स्लिम फिट रहने का तरीका.

महिलाओं के लिए वेट लॉस डाइट प्लान व चार्ट.

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

शाकाहारी महिलाओं के लिए वेट लॉस डाइट चार्ट.

About the Author

... Read More