कुछ लोगों का पेट बहुत टाइट होता, जानें क्यों है खतरनाक

हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो पेट का टाइट होना धूम्रपान से भी ज्यादा खतरनाक होता है। लेकिन पेट बहुत ज्यादा टाइट क्यों होता है ? क्या पेट का टाइट होना मतलब अधिक कोलेस्ट्राल है या फैट बढ़ने की वजह से पेट टाइट हो जाता है।

WrittenBy

Written By: akhilesh dwivedi | Updated : November 2, 2019 5:43 PM IST

पेट टाइट रहता है तो इसे आप इग्नोर न करें। पेट में मोटापा होना और पेट बहुत ज्यादा टाइट होना अक्सर लोगों में देखा जाता है। कुछ लोगों को लगता है कि यह बहुत ही सामान्य सी बात है लेकिन क्या आप जानते हैं कि पेट अगर बहुत टाइट है तो यह किसी गंभीर बीमारी का कारण बन सकते है। पेट में मोटापा की वजह से डायबिटीज और हार्ट अटैक का खतरा बढ़ता है लेकिन पेट अगर टाइट रहता है तो यह और भी कई गंभीर बीमारियों को जन्म देता है।

हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो पेट का टाइट होना धूम्रपान से भी ज्यादा खतरनाक होता है। लेकिन पेट बहुत ज्यादा टाइट क्यों होता है ? क्या पेट का टाइट होना मतलब अधिक कोलेस्ट्राल है या फैट बढ़ने की वजह से पेट टाइट हो जाता है।

अगर आपका पेट बहुत ज्यादा टाइट है तो आपको कुछ बातों को जरूर जानना चाहिए। अगर पेट बहुत ज्यादा टाइट रहता है तो इसके कारणों के बारे में जानना भी जरूरी है। आइए जानते हैं पेट टाइट होने के मुख्य कारण और उसे ठीक करने के उपाय के बारे में.....

आंत में अधिक फैट की वजह से पेट होता है टाइट 

जी हां, अगर आपका पेट बहुत अधिक टाइट रहता है तो यह आंत में अधिक फैट की निशानी है। जब आंत में बहुत अधिक मात्रा में फैट जमा हो जाता है तो यह पेट को बाहर की तरफ धक्का देती है।

पेट मैं चारों तरफ तनाव बढ़ने लगता है और पेट बहुत अधिक टाइट रहने लगता है। आंत में फैट की अधिक मात्रा बढ़ने पर पाचन तंत्र ठीक नहीं रहता है और पेट की और भी गंभीर बीमारियों की संभावना बढ़ने लगती है। सूप जो पेट का मोटापा और वजन घटाता है।

पारिवारिक कारणों से पेट टाइट हो सकता है 

कुछ लोगों में यह परेशानी अनुवांशिक वजह से होती है। अगर आपके परिवार में माता-पिता के खानदान में पेट का मोटापा अधिक होता है तो यह परेशानी आपको भी हो सकती है। लेकिन इसे आप अपनी डाइट और एक्सरसाइज के द्वारा नियंत्रित कर सकते हैं।

पुरुषों का पेट हो सकता है टाइट 

पेट टाइट होने की परेशानी सबसे ज्यादा पुरुषों में देखी जाता है। अगर आप रोजाना वर्कआउट करते हैं तो भी यह हो सकता है लेकिन यह किसी बीमारी का संकेत नहीं है। लेकिन अगर आप कोई एक्सरसाइज नहीं करते हैं तो पेट टाइट होना किसी बीमारी की निशानी मानी जाती है। 5 प्रकार के होते हैं बेली फैट, क्या आप जानते हैं ?

सारा दिन बैठकर काम करना 

अगर आप पूरा दिन बैठकर काम करते हैं और किसी प्रकार की कोई एक्सरसाइज नहीं करते हैं तो यह परेशानी आपको हो सकती है। जब इंसान सारा दिन बैठकर काम करता है तो पूरे शरीर का प्रेशर पेट पर पड़ता है और वहां पर वसा एकत्र होने लगती है जो बाद में पेट टाइट होने की परेशानी को भी पैदा करता है।

महिलाओं में यह परेशानी अक्सर मेनोपाज के बाद देखने को मिलती है। मेनोपाज के बाद महिलाओं के पेट की कसरत या क्रिया कम हो जाती है और उनका भी पेट टाइट होने लगता है।

खराब खान-पान की वजह से भी पेट टाइट होता है 

अमेरीकी जर्नल ऑफ क्लिनिकल न्यूट्रिशन में प्रकाशित शोध के अनुसार जो लोग प्रोसेस्ड फूड का अधिक सेवन करनते हैं उनका भी पेट टाइट होने लगता है। प्रोसेस्ड फूड में फैट की मात्रा बहुत ज्यादा होती है जो पेट और आंत में फैट जमा करती है।

पेट के आस-पास की चर्बी भी खराब खाने की वजह से बढ़ने लगती है जो बाद में पेट टाइट होने की समस्या को जन्म देता है। बेली फैट कम करने के लिए बहुत फायदेमंद हैं ये 4 चाय, जरूर पिएं।

पेट टाइट होने की समस्या से कैसे छुटकारा पाएं 

अपनी लाइफ स्टाइल में बदलाव करें। सक्रिय जीवनशैली आपकी इस समस्या को ठीक करती है।

खाने में साबुत अनाज, फल और सब्जियों को शामिल करें।

रोजाना एक्सरसाइज जरूर करें।

अगर एक्सरसाइज नहीं कर सकते हैं तो कम से कम 30 मिनट तेज गति से पैदल चलें।

अधिक बेली फैट होना भी है नुकसानदायक, हो सकती हैं ये 5 गंभीर बीमारियां।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source