रोज 30 मिनट जॉगिंग क्यों करनी चाहिए? जानें इसके 8 कारण और इससे मिलने वाले फायदे

सुबह जॉगिंग करने या धीरे-धीरे दौड़ लगाने के भी अपने अलग फायदे हैं। जॉगिंग संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए एक अद्भुत व्यायाम है।

WrittenBy

Written By: Atul Modi | Updated : October 7, 2023 7:01 AM IST

एक स्वस्थ शरीर के लिए नियमित व्यायाम करना बहुत जरूरी है। हमेशा यह सलाह दी जाती है कि स्वस्थ रहने के लिए हमें रोजाना व्यायाम के लिए कम से कम 30 मिनट जरूर निकालने चाहिए। जरूरी नहीं है कि आप जिम जाकर वजन उठाएं या रोज योग करें, बल्कि कुछ साधारण एरोबिक एक्सरसाइज करके भी आप स्वस्थ रह सकते हैं। पैदल चलना, साइकिलिंग, स्विमिंग और रस्सी कूदना आदि कुछ ऐसी सरल एक्सरसाइज हैं, जो करने में आसान हैं और सेहत के लिए बहुत लाभकारी हैं। अगर आप जिम जाकर कोई गहन शारीरिक गतिविधि नहीं करते हैं, तो इन सरल एक्सरसाइज को रूटीन में शामिल करके आप कई गंभीर रोगों के खतरे को कम कर सकते हैं और रोग मुक्त रह सकते हैं। मांसपेशियों को मजबूत करने से लेकर हृदय स्वास्थ्य में सुधार करने तक, रोज सिर्फ 30 मिनट एक्सरसाइज करना कई तरह से सेहत के लिए लाभकारी साबित हो सकता है। इस लेख में हम आपको रोज जॉगिंग करने के 8 फायदे बता रहे हैं....

रोज 30 मिनट दौड़ने के फायदे- Running For 30 Minutes A Day Benefits

शरीर में एनर्जी आती है

जो लोग रोज जॉगिंग करते हैं, वे दिन भर एनर्जेटिक महसूस करते हैं। साथ ही, आप अधिक सतर्क रहते हैं और आपका फोकस बढ़ता है।

मेंटल हेल्थ को बनाए दुरुस्त

जॉगिंग करने से एंडोर्फिन नामक फील गुड हार्मोन रिलीज होता है। इस तरह यह मूड में सुधार करके चिंता, तनाव और अवसाद जैसी मानसिक स्थितियों से उबरने में मदद करती है।

वजन रखे कंट्रोल

यह अतिरिक्त कैलोरी बर्न करने का एक बेहतरीन तरीका है। सिर्फ 30 मिनट जॉगिंग करने से आप आसानी से 250 से 300 कैलोरी बर्न कर सकते हैं। इससे आपको शरीर में स्वस्थ वजन को बनाए रखने में बहुत मदद मिल सकती है।

सहनशक्ति बढ़ती है

अगर आप लगातार जॉगिंग का अभ्यास करते हैं, तो इससे आपकी सहनशक्ति बढ़ेगी और आप लंबे समय तक बिना थके अन्य शारीरिक गतिविधियां आसानी से कर पाएंगे।

फेफड़ों को रखे स्वस्थ

फेफड़ों के स्वास्थ्य और उनकी कार्यक्षमता में सुधार करने के लिए यह एक बेहतरीन व्यायाम है। इससे ऑक्सीजेनेशन में सुधार होता है और फेफड़ों बेहतर तरीके से कार्य करते हैं।

ब्लड प्रेशर रखे कंट्रोल

अगर आप लंबे समय तक धीरे-धीरे मध्य गति से दौड़ते हैं, तो इससे ब्लड प्रेशर बढ़ता नहीं, बल्कि कंट्रोल में रहता है। जिन लोगों को हाई बीपी की समस्या रहती है, उनके लिए यह बहुत लाभकारी है।

दिल रहेगा स्वस्थ

जॉगिंग करने से कोलेस्ट्रॉल कम करने और ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखने में मदद मिलती है। यह हृदय रोगों के लिए जिम्मेदार अन्य कारक जैसे मोटापा और डायबिटीज आदि से बचाव में भी मदद करता है, जिससे यह हृदय स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभकारी व्यायाम बन जाता है।

नींद से जुड़ी समस्याएं करें दूर

नियमित जॉगिंग करने से आपकी नींद की गुणवत्ता में सुधार हो सकता है। जिन लोगों रात में नींद न आने की समस्या या नींद के दौरान बेचैनी का अनुभव होता है, जॉगिंग करने से उनकी समस्या दूर हो सकती है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source