Skipping Breakfast: गलती से भी स्किप ना करें ब्रेकफास्ट, वरना हो सकती है ये गंभीर समस्या

Skipping Breakfast: सुबह का नाश्ता (Breakfast) आपके स्वास्थ्य के लिए काफी मायने रखता है। अक्सर हम सुबह का नाश्ता जल्दी-जल्दी के चक्कर में करना भूल जाते हैं। लेकिन ऐसा करना आपके स्वास्थ्य के लिए काफी नुकसानदायी हो सकता है। न्यूट्रिशन एक्सपर्ट के अनुसार, सुबह का नाश्ता ना करने से हम कई समस्याओं के शिकार हो जाते हैं।

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Published : March 11, 2020 6:42 PM IST

Skipping Breakfast: सुबह का नाश्ता (Breakfast) आपके स्वास्थ्य के लिए काफी मायने रखता है। अक्सर हम सुबह का नाश्ता जल्दी-जल्दी के चक्कर में करना भूल जाते हैं। लेकिन ऐसा करना आपके स्वास्थ्य के लिए काफी नुकसानदायी हो सकता है। न्यूट्रिशन एक्सपर्ट के अनुसार, सुबह का नाश्ता ना करने से हम कई समस्याओं के शिकार हो जाते हैं। इसलिए कभी भी नाश्ता स्किप नहीं करना चाहिए। इसके साथ-साथ कई स्टडी में भी इस बात की पुष्टि की जा चुकी है कि ब्रेकफास्ट ना करने से हम कई गंभीर समस्याओं के शिकार हो जाते हैं।

सुबह का नाश्ता ना करने से हमारे शरीर पर पड़ते हैं ये असर(Skipping Breakfast)

बहुत से ऐसे लोग हैं, जो अपने वजन को कम करने के चक्कर में सुबह नाश्ता नहीं करते। लेकिन ऐसा करना उनके सेहत पर उल्टा असर डालता है। एक्सपर्ट की मानें तो सुबह का नाश्ता ना करने से हमारे शरीर का वजन काफी बढ़ता है। इसलिए सुबह नाश्ते में हेल्दी ब्रेकफास्ट (Healthy Breakfast) करना चाहए, जिससे हमारा वजन कंट्रोल में रहे। चलिए आज जानते हैं सुबह का नाश्ता ना करने से हमारे शरीर पर क्या पड़ता है असर-

तेजी से बढ़ता है वजन

अगर आप ऐसा मानते हैं कि ब्रेकफास्ट स्किप (Breakfast Skip) करने से आप अपना वजन कम कर लेंगे, तो ये बिल्कुल गलत है। कई स्टडी में ये बात साबित हो चुका है कि ब्रेकफास्ट (Breakfast) ना करने से हमारा वजन बढ़ता है। वहीं, अगर हम सुबह-सुबह हेल्दी ब्रेकफास्ट करते हैं, तो हमारा वजन कंट्रोल में रहता है। इसके साथ ही स्टडी में इस बात की भी पुष्टि हो चुकी है कि ब्रेकफास्ट स्किप करने वाले लंच और डिनर में ज्यादा खाते हैं।

Diet Tips for Menopause: कैल्शियम और प्रोटीन से भरपूर डायट बनाती है मेनोपॉज़ को आसान, इस तरह करें महिलाएं अपने लिए डायट प्लान

डायबिटीज का बढ़ता है खतरा

सुबह का नाश्ता स्किप करने से डायबिटीज का खतरा काफी ज्यादा बढ़ता है। हार्वर्ड यूनिवर्सिटी की स्टडी के मुताबिक, अक्सर महिलाएं ब्रेकफास्ट स्किप कर देती हैं। इसलिए उन महिलाओं में टाइप-2 डायबिटीज होने का खतरा 20 फीसदी अधिक होता है।

मूंह से बदबू आने की समस्या

सुबह का नाश्ता ना करने से सिर्फ स्वास्थ्य पर ही इसका असर नहीं पड़ता। बल्कि इसका असर हमारे सोशल लाइफ पर भी पड़ता है। अगर आप मॉर्निंग मे ब्रेकफास्ट नहीं करते हैं, तो आपके मुंह से काफी बदबू आने लगती है। जी, हां आपने सही पढ़ा। अगर आप ब्रेकफास्ट नहीं करते हैं, तो आपके मुंह में सलाइवा कम मात्रा में बनता है। इससे जीभ पर मौजूद बैक्टीरिया खत्म नहीं हो पाता है। इसके कारण बदबू आने लगती है।

Foods to Boost Immunity: कोरोनावायरस से बचना है, तो मजबूत करें अपनी इम्यून सिस्टम, आज से खाएं ये 4 फूड्स

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source