
Also Read
7-8 Hour Daily Sleep Benefits: सेहतमंद रहने के लिए रात में अच्छी और पर्याप्त नींद लेना अत्यधिक जरूरी होता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो वयस्कों को रोजाना 7 से 8 घंटे की नींद लेनी चाहिए। यह हमारे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए बहुत जरूरी है। रात में नींद न पूरी होने की वजह से न केवल हमारी दिनचर्या प्रभावित होती है बल्कि कई तरह की गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं भी हो सकती हैं। नींद की कमी के कारण मोटापा, हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज और हार्ट डिजीज जैसी कई बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है। अक्सर लोगों के मन में यह सवाल उठता है कि रात में 7-8 घंटे सोना क्यों जरूरी है? या 7-8 घंटे सोने के क्या फायदे हैं? आइए, जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -
रात को सोते समय शरीर की मांसपेशियों और ऊतकों की मरम्मत होती है और नई कोशिकाएं बनती हैं। यह प्रक्रिया शारीरिक स्वास्थ्य को बनाए रखने में मदद करती है।
दिन के दौरान मस्तिष्क के कामकाज के लिए रात की अच्छी नींद महत्वपूर्ण है। रात में 7-8 सोने से एकाग्रता, उत्पादकता, अनुभूति और प्रदर्शन में सुधार होता है। वहीं, नींद की कमी इन सभी कार्यों पर नकारात्मक प्रभाव डालती है।
रात को 7-8 घने की नींद लेने से मेटाबोलिज्म सही तरीके से काम करता है, जिससे वजन को नियंत्रित रखने में मदद मिलती है। अगर आप रात में पर्याप्त नींद नहीं लेते हैं, तो इससे आपका वजन बढ़ सकता है।
सोने के दौरान कई तरह के हार्मोन जैसे मेलाटोनिन और ग्रोथ हार्मोन का उत्पादन बढ़ता है, जो शारीरिक विकास, प्रतिरक्षा प्रणाली और चयापचय को नियंत्रित करते हैं।
रात को 7-8 घंटे की गहरी नींद लेने से शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली मजबूत होती है, जिससे शरीर संक्रमण और बीमारियों से लड़ने में अधिक सक्षम होता है।
रात को 7-8 घंटे सोने से दिल और रक्त वाहिकाओं पर दबाव कम होता है, जिससे हृदय रोगों का खतरा घटता है।
नियमित और पर्याप्त नींद मानसिक स्वास्थ्य को बनाए रखने में मदद करती है, जिससे तनाव, अवसाद, और चिंता के स्तर को कम किया जा सकता है।
रात को 7-8 की अच्छी नींद लेने से शरीर में ऊर्जा का स्तर बढ़ता है, जिससे आप अपने कार्यों को अधिक प्रभावी ढंग से पूरा कर पाते हैं।