सही पोस्चर क्यों जरूरी है? 4 स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज जो आपको सीधी पीठ देंगी

Tips For Better Body Posture: क्या आपकी पीठ पर भी कूबड़ आने लगा है या फिर आप झुक कर खड़े होते हैं? अगर किसी भी कारण से पोस्चर खराब हो रहा है तो ये 4 एक्सरसाइज आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती हैं।

WrittenBy

Written By: Vidya Sharma | Published : December 15, 2025 1:51 PM IST

Body Ke Posture Ko Kaise Thik Kare: आपने देखा होगा कि लोगों का पॉश्चर उनका आत्मविश्वास होता है। जिस तरह हम बैठते हैं, खड़े होते हैं या चलते हैं, यह सभी चीजें हमारी अपियरेंस को अट्रैक्टिव बनाती हैं। लेकिन कुछ लोग शुरुआत से ही अपने बैठने और खड़े होने के तरीके पर ध्यान नहीं देते हैं। नतीजा ये होता है कि हमारी रीढ़ की हड्डी और मसल्स पर गहरा असर पड़ता है। खासकर अब की बात करें तो हर किसी की डेस्क जॉब है और काम का प्रेशर भी इतना है कि किसी को भी अपनी बॉडी पर ध्यान देने का समय नहीं है।

ऐसे में हमारा सही पोस्चर होना बहुत जरूरी है। सही पोस्चर का मतलब है कि आपके शरीर के सभी अगर इस तरह अलाइन हो कि रीढ़ की हड्डी का नेचुरल कर्व बना रहे। यह सिर्फ दिखने में अच्छा नहीं लगता,  कई हेल्थ बेनिफिट्स भी हैं। जैसे सही मुद्रा इस तनाव को कम करती है, आपको दिन भर तरोताजा महसूस होता है, आप गहरी और अच्छी सांस ले पाते हैं, यह आंतरिक अंगों को उनके प्राकृतिक स्थान पर रखने के साथ-साथ आपके आत्मविश्वास में भी वृद्धि करता है। आइए हम 4 स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज के बारे में जानें जो आपके पोस्चर को सुधारने में मदद करेंगी।

कैट-काउ स्ट्रेच

यह एक्सरसाइज रीढ़ की हड्डी के मोबिलिटी को सुधारता है और कमर या लोअर बैक पेन को कम करने में मदद करती है। इसे करना बहुत ही आसान है। आपको बस हाथ और घुटनों के बल जमीन पर लेट जाना है। यह वही पोजीशन है जिसे आप बच्चों को घुड़सवारी करने के लिए बनाते हैं। अब आप सांस लेते हुए, पेट को नीचे की ओर झुकाएं और सिर को ऊपर उठाएं। फिर सांस को छोड़ते हुए पीठ को ऊपर की ओर गोलाई में उठाएं और ठोड़ी को छाती से लगाएं। इस प्रक्रिया को 5-6 बार दोहराएं।

चेस्ट ओपनर या डोरवे स्ट्रेच

आपने शायद इसका नाम नहीं सुना होगा लेकिन किया जरूर होगा। यह स्ट्रेचिंग एक्सरसाइजछाती की टाइट मांसपेशियों को खोलती है जो आगे की ओर झुकने का कारण बनती हैं। यह खड़े-खड़े की जाने वाली एक्सरसाइज है। इसे करने के लिए पहले आप एक दरवाजे के फ्रेम यानी की चौखट पर खड़े हो जाएं। कोहनियों को 90 डिग्री के कोण पर मोड़कर अपने हाथों को फ्रेम पर रखें। 

अब आप अपने राइट या लेफ्ट पैर को आगे की ओर बढ़ाकर धीरे से आगे की ओर झुकें। जब तक कि आप छाती और कंधों में पूरी तरह से खिंचाव महसूस न करें। इस स्थिति में 30 सेकंड तक रुकें और फिर ऐसा दूसरे पैर के साथ करें। यह एक्सरसाइज आपके कंधों को उठाने में मदद करेंगी।

थोरेसिक स्पाइन एक्सटेंशन

यह एक्सरसाइज पीठ के ऊपरी और मिडिल पार्ट की अकड़न को दूर करती है, जो कूबड़ बनने से रोकती है। इसे करना बहुत ही ज्यादा आसान है। पहले आप जमीन पर लेट जाएं और अपनी पीठ के ऊपरी हिस्से एक फोम रोलर रख दें। अब हाथों को सिर के पीछे रखें और कोहनियों को चौड़ा रखें। धीरे-धीरे सिर और ऊपरी पीठ को फोम रोलर पर पीछे की ओर झुकाएं, अपनी रीढ़ को रोलर के ऊपर से मोड़ें। 5-10 बार दोहराएं और फिर देखें कैसे खड़े होने पर आपको फर्क दिखता है।

चाइल्ड पोज

चाइल्ड पोज तो बहुत ही ज्यादा आरामदेह एक्सरसाइज है जो पीठ और कूल्हे की मांसपेशियों को धीरे से खींचता है। इसे कोई भी कर सकता है। इसे करने के लिए पहले आप उल्टे पैर करके घुटनों के बल बैठ जाएं ध्यान रखें कि पैरों के अंगूठे एक-दूसरे को छू रहे हों। अब आप सांस छोड़ते हुए अपने ऊपरी शरीर को आगे की ओर झुकाएं। इसी के साथ माथे को जमीन से छुएं और हाथों को आगे की ओर फैलाएं या उन्हें शरीर के साथ पीछे रखें।

Highlights

  • आप अपने पोस्चर को ठीक रखने के लिए सही मुद्रा में बैठें।
  • स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज करने से आपका पोस्चर ठीक हो सकता है।
  • आप चाइल्ड पोज या फिर कैट पोज एक्सरसाइज कर सकते हैं।

Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

FAQs

रीड की हड्डी का टेढ़ापन कैसे दूर करें?

इसके लिए फिजियोथेरेपी, ब्रेसिंग (बच्चों में), व्यायाम और दर्द प्रबंधन का उपयोग किया जाता है।

नीचे की पीठ के लिए कौन सी एक्सरसाइज अच्छी है?

पीठ के निचले हिस्से के व्यायामों में घुटने मोड़कर छाती तक लाना (Knee to Chest Stretch), ब्रिज पोज़ (Bridge Pose), और बिल्ली-गाय मुद्रा (Cat-Cow Pose) शामिल हैं।

शरीर का पोस्चर कैसे ठीक करें?

शरीर का पोस्चर ठीक करने के लिए स्ट्रैचिंग एक्सरसाइज करें?

भारी सामान उठाने से क्या होता है?

भारी सामान गलत तरीके से उठाने से आपकी पीठ, कंधों और बाजुओं पर अनावश्यक दबाव पड़ता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source