... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Kishori Mishra | Published : July 25, 2020 7:34 PM IST
रनिंग और वॉकिंग में कौन सी एक्सरसाइज है ज्यादा फायदेमंद, जानिए वजन कम करने के लिए कौन सी एक्सरसाइज है सही
Causes Itching in Feet While Running : नियमित रूप से दौड़ना सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद है। सुबह दौड़ने से शरीर फिट रहता है। लेकिन कुछ कारणों से दौड़ने में काफी परेशानी होती है, जिसके कारण कुछ लोग कुछ दिनों तक रनिंग करने के बाद बंद कर देते हैं। रनिंग के समय अक्सर कई लोगों के पैरों में बहुत ही खुजली की शिकायत होती है, जो उन्हें काफी परेशान करता है। यह स्थिति इतनी ज्यादा बढ़ जाती है कि उन्हें बार-बार रुककर खुजलाना पड़ता है। इस वजह से कुछ लोग थोड़े दिन दौड़ने के बाद दौड़ना बंद कर देते (Causes Itching in Feet While Running ) है। अब सवाल यह है कि आखिर ऐसा क्यों होता है? आपके इस सवाल का जवाब हम आपको इस लेख के माध्यम से देने जा रहे हैं। साथ ही खुलजी से बचाव कैसे किया जाए, इसका भी कुछ टिप्स देंगे।
बहुत से लोगों को दौड़ते समय खुजली का अनुभव होता है, जिसके कारण वे दौड़ नहीं पाते हैं। दौड़ते समय पैरों में खुजली इसलिए अधिक होती है, क्योंकि जब हम दौड़ते हैं, तो हमारे शरीर के निचले हिस्से की मांसपेशियां सबसे अधिक कार्य करती हैं। आम भाषा में समझा जाए, तो दौड़ते समय पैरों की मांसपेशियों को अधिक ऑक्सीजन की आवश्यकता होती है और इस कारण पैर के हिस्से में सबसे तेज रक्त प्रवाह होता है। ऐसे में पैरों के निचले हिस्से में काफी खुजली होती है। पैरों में खुजली के अन्य कारण भी होते हैं-
अगर आप दौड़ते समय पैरों में होने वाली खुजली की समस्या से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो दौड़ने से करीब 10 मिनट पहले वार्मअप करें। इससे शरीर में ब्लड सर्कुलेशन एक समान होगा और आप जब दौड़ेंगे, तो आपको खुजली का अनुभव नहीं होगा।
अधिक समय तक लगातार रनिंग या फिजिकल एक्टिविटी करने से बचें। हर 20 मिनट के बाद एक छोटा सा ब्रेक लें, इससे आपके शरीर को आराम मिलेगा। साथ ही आपकी मांसपेशियां पुन: वर्कआउट करने के लिए तैयार हो जाएंगी।
वर्कआउट शुरू करने से पहले कम से कम 45 मिनट पहले पानी पीना चाहिए। इसके बाद वर्कआउट या रनिंग खत्म होने के बाद भी आपको अधिक पानी पीने की आवश्यकता होती है। शरीर में पानी की कमी से स्किन में हिस्टामाइन की रिहाई का कारण बनता है, जिससे खुजली पैदा होती है। इसलिए अधिक पानी पिएं।
आंखों की रोशनी बढ़ाए फोकस चेंज एक्सरसाइज, जानें करने का तरीका
पेट की चर्बी को मोम की तरह पिघलाएगी बेकिंग सोडा और विनेगर से तैयार ये ड्रिंक