
Also Read
What Causes Abdominal Fat In Women: अधिकतर महिलाएं पेट के आसपास बनने वाली चर्बी जिसे बैली फैट के नाम से भी जाना जाता है से परेशान हैं। इसके कई कारण हो सकते हैं, जिनमें खराब लाइफस्टाइल और हार्मोनल डिसबैलेंस प्रमुख है। पेट के आसपास चर्बी बढ़ना पूरे शरीर को प्रभावित करता है। इस लिए यह जानना जरूरी है कि महिलाओं में इस समस्या का क्या प्रमुख कारण है। इससे बचने के लिए क्या किया जा सकता है। इस लेख में पेट के आसपास बनने वाली चर्बी के प्रमुख कारणों और रोकथाम के लिए बेहतरीन उपायों के बारे में विस्तार से बताया गया है।
महिलाओं के पेट के आसपास चर्बी जमने के कई कारण हैं, जिसमें हार्मोनल असंतुलन और कम शारीरिक एक्टिविटी है। तो चलिए इसके पमुख कारणों के बारे में विस्तार से चर्चा करते हैं-
जैसे-जैसे महिलाएं मेनोपॉज के करीब पहुंचती हैं, स्ट्रोजन का स्तर कम होने लगता है। एस्ट्रोजन एक हार्मोन होता है, जो पूरे शरीर में वसा वितरण में मदद करता है। जब इसका स्तर कम होने लगता है तो यह पेट के आसपास जमा होने लगता है। जिसकी वजह से महिलाओं के पेट के आसपास चर्बी बढ़ जाती है।
अधिक तनाव की वजह से भी पेट के आसपास चर्बी बढ़ने लगती है। अधिक तनाव होने पर कोर्टिसोल नामक हार्मोन का उत्पादन बढ़ जाता है, जो पेट के आसपास वसा इकट्ठा करने में मदद करता है। यदि आप लंबे वक्त से तनाव की समस्या से ग्रसित हैं तो शरीर में कोर्टिसोल का स्तर स्तर लगातार अधिक बना रहता है। जिसकी वजह से पेट की चर्बी बढ़ने और बरकरार रहने की संभावना बढ़ जाती है। तनाव कम करके आप अपने पेट के आसपास बनने वाले चर्बी को कम कर सकते हैं।
इंसुलिन एक हार्मोन होता है, जो ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल रखने में मदद करता है। खराब लाइफस्टाइल की वजह से शरीर में इंसुलिन बनने में रुकावट आने आने लगती है, जिसे इंसुलिन रेजिस्टेंस भी कहते हैं। ऐसी स्थिति में अधिकतर वसा पेट के आसपास जमा होने लगते हैं। इंसुलिन रेजिस्टेंस डायबिटीज का प्रमुख कारण हो सकता है। बढ़ते उम्र के साथ महिलाओं में यह आम बात है, खासकर उन लोगों में जो हेल्दी नहीं खाते और एक्सरसाइज भी नहीं करते हैं।
Also Read : क्या रनिंग और जॉगिंग करने से वजन बढ़ सकता है?
चीनी और कार्बोहाइड्रेट से भरपूर आहार का अधिक सेवन भी वजन बढ़ाने में मदद करता है। इसके अधिक सेवन से ब्लड शुगर लेवल तेजी से बढ़ता है। जिससे शरीर में वसा की मात्रा में वृद्धि होती है।
खानपान के साथ ही नियमित एक्सरसाइज न करने से भी पेट के आसपास की चर्बी बढ़ने लगती है। नियमित रूप से एक्सरसाइज न करने से शरीर में मौजूद वसा जमा होने लगता है। जिसकी वजह से तेजी से वजन बढ़ने लगता है।
अपनी दिनचर्या में बदलाव करके आप बड़ते पेट को नियंत्रित कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं क्या है वो आसान उपाय
मोटापा कंट्रोल करने के लिए संतुलित आहार अपनना आवश्यक है। जिसमें फल, सब्जियाँ, लीन प्रोटीन और साबुत अनाज भरपूर मात्रा में शामिल हों। इसके अलावा शुगर और रिफाइंड कार्बोहाइड्रेट जैसे खाद्य पदार्थों के सेवन को कम करना होगा।
खानपान के अलावा पेट की चर्बी को कम करने के लिए नियमित एक्सरसाइज भी बेहद जरूरी है। इसके लिए आप वाकिंग, साइकिलिंग, रनिंग और अन्य अक्सरसाज कर सकते हैं। एक्सरसाइज शरीर में जमे कैलोरी को जलाने में मदद करते हैं।
तनाव पेट के आसपास बनने वाले चर्बी के प्रमुख कारणों में से एक है। इस लिए तनाव को कम करने के लिए अपनी रोजमर्रा के काम से छुट्टी लें और कहीं मनपसंद जगह पर घुमें। मनपसंद लोगों से मिलें और उनसे बातें करें। मनपसंद खेलों में भी पार्टीसिपेट कर सकते हैं।