
... Read More
Written By: Atul Modi | Published : January 22, 2023 7:55 PM IST
Anant Ambani Re-Weight Gain: अनंत अंबानी रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी के छोटे बेटे हैं। जिन्होंने हाल ही में अपनी गर्लफ्रेंड राधिका मर्चेंट के साथ सगाई की। सगाई, मुंबई स्थित उनके घर पर बहुत ही पारंपरिक तरीके से हुई। जहां पर कई बड़ी हस्तियां शामिल हुईं। इस दौरान पूरे देश की नजर अंबानी परिवार के इस फैमिली फंक्शन पर थी। लेकिन चर्चा में अनंत अंबानी थे। इसलिए नहीं कि उनकी सगाई हो रही थी बल्कि इसलिए कि उनका वजन दोबारा से फिर कैसे बढ़ गया? लोग इसी बात को लेकर सोच में थे या फिर अनंत अंबानी का वजन फिर से कैसे बढ़ गया?
साल 2017 में टीओआई को दिए इंटरव्यू में नीता अंबानी ने बताया था कि "अनंत गंभीर अस्थमा के रोगी थे। इसलिए उन्हें बहुत सारे स्टेरॉयड देने पड़ते थे।"
अस्थमा के इलाज के कारण उनका वजन बढ़ गया। रिपोर्ट की मानें तो पहले अनंत का वजन करीब 208 किलो हुआ करता था।
2016 में अनंत के वेट लॉस ट्रांसफॉरमेशन ने सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया था। उनके इस अविश्वसनीय वेट लॉस जर्नी से कई लोग प्रेरित भी हुए। उन्होंने 18 महीने से भी कम समय में 108 किलो वजन कम किया था। इस वजन घटाने की यात्रा में अनंत अंबानी की मां नीता अंबानी ने बड़ी भूमिका निभाई थी। उन्होंने वजन घटाने में व अनंत का पूरा साथ दिया था।