
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : February 8, 2020 3:24 PM IST
White Pepper: वेट लॉस के लिए खाएं व्हाइट पेपर , जानें सफेद काली मिर्च से होने वाले 2 और बड़े फायदे
White Pepper benefits: व्हाइट पेपर जिसे सफेद काली मिर्च (White Pepper benefits) भी कहा जाता है, एक खूश्बूदार मसाला है। यह उसी झाड़ी पर उगता है जहां काली मिर्च पैदा होती है। इसका स्वाद काली मिर्च की तुलना में थोड़ा कम तीखा होता है। कॉन्टिनेंटल और यूरोपियन डिशेज़ की तुलना में भारतीय पकवानों में इसका इस्तेमाल कम ही होता है। इसे खाने से आंखों की रोशनी बढ़ती है और ब्लोटिंग, गैस जैसी परेशानियों से राहत भी मिलती है। इसके अलावा भी व्हाइट पेपर खाने से कई अच्छे फायदे होते हैं।
वजन कम करने के लिए व्हाइट पेपर (White Pepper benefits) एक अच्छा मसाला है। इससे, बॉडी फैट बर्न करने में मदद होती है ज़्यादातर फैट बर्निंग दवाइयों में कैप्सेसिन (Capsaicin) होता है जो, मिर्च में पाया जानेवाला मुख्य तत्व है। अपने भोजन में थोड़ा-सा व्हाइट पेपर मिलाएं। इससे, आपके डायजेशन जैसे रोग भी ठीक हो जाएंगे।
हेल्दी हार्ट पाना भी सफेद काली मिर्च की मदद से संभव है। दरअसल, व्हाइट पेपर (White Pepper benefits in hindi) खाने से ज़्यादा पसीना होता है। यह शरीर और खासकर दिल के लिए अच्छा है। क्योंकि, इससे शरीर में तरल पदार्थों का संचार बेहतर होता है। इससे शरीर से अतिरिक्त पानी भी निकल जाता है। जैसा कि दिल के आसपास के हिस्से में पानी या तरल की अधिक मात्रा दिल का कार्य मुश्किल बना देती है। इसीलिए, व्हाइट पेपर खाने से दिल को कार्य करनें में सहायता होती है। जिससे, दिल को सेहतमंद और स्ट्रॉन्ग रखना भी आसान होता है।
Blood Sugar Levels: डायबिटीज़ डायट में ज़रूर शामिल करें कलौंजी, ब्लड शुगर लेवल रखेगा अंडर कंट्रोल
इसमें, मैग्नीशियम, कॉपर और मैगनीज़ जैसे मिनरल्स की मात्रा बहुत अधुक होती है। जो, हड्डियों को मज़बूती देने का काम करती हैं। खासकर, महिलाओं को 30 की उम्र के बाद अपनी डायट में व्हाइट पेपर (White Pepper benefits) ज़रूर शामिल करना चाहिए। क्योंकि, इस उम्र से उनकी हड्डियां कमज़ोर होने लगती हैं।