Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

वर्कआउट में पहले क्या करना चाहिए- स्ट्रेंथ ट्रेनिंग या कार्डियो?

पता करें कि वेट लॉस के लिए आपको पहले कौन-सी एक्सरसाइज करनी चाहिए।

वर्कआउट में पहले क्या करना चाहिए- स्ट्रेंथ ट्रेनिंग या कार्डियो?

Written by Editorial Team |Updated : January 19, 2018 12:43 PM IST

किसी भी फिटनेस ट्रेनर से बात करें, तो वह आपको यही बताएगा कि आपकी कसरत कार्डियो, स्ट्रेंथ ट्रेनिंग का एक कॉम्बिनेशन होना चाहिए और हफ्ते में कुछ दिन आराम भी करना चाहिए। लेकिन अगर आप उन लोगों में से हैं जो जिम में ज्यादा समय बिताते हैं, तो आपने इस बारे में ज़रूर सोचा होगा कि आपको पहले क्या करना चाहिए- कार्डियो या स्ट्रेंथ ट्रेनिंग। आपकी इसी परेशानी का दूर करने के लिए, हमने फिटनेस ट्रेनर सागर पेडणेकर से बात की जो गोल्ड्स जिम इंडिया से जुड़े हुए हैं।

स्ट्रेंथ ट्रेनिंग हमेशा पहले और कार्डियो सेशन उसके बाद किया जाना चाहिए। यहां हम बता रहे हैं कि स्ट्रेंथ ट्रेनिंग पहले करने से क्या फायदे होते हैं।

फैट लॉस: अगर वेट लॉस आपका पहला लक्ष्य है, तो कार्डियो से पहले स्ट्रेंथ ट्रेनिंग फैट बर्न करने में मदद करेगा। जब आप स्ट्रेंथ ट्रेनिंग करते हैं, तो आपकी धीमी पड़ी मेटाबॉलिज़्म रेट बढ़ जाती है, जबकि आपका शरीर आपकी मांसपेशियों को ठीक होने में मदद करता है। यह समय आपके कार्डियो सेशन को शुरु करने के लिए बेहतरीन समय हो सकता है क्योंकि इससे आप अधिक कैलोरी बर्न करेंगे। सीधे कहें तो जब तक आप अपने कार्डियो सेशन की शुरुआत करेंगे, तब तक आपका शरीर और अधिक फैट बर्न करने के लिए तैयार हो चुका होगा।

Also Read

More News

चोट की रोकथाम: कार्डियो से ज़्यादा स्ट्रेंथ ट्रेनिंग के दौरान आपको चोट लगने की संभावना अधिक होती है। इसलिए, अगर आप पहले कार्डियो करते हैं, तो आप वज़न उठाने के समय तक थक गए होंगे और इस प्रकार चोट लगने की संभावना अधिक होगी। इसीलिए यह पता करना हमेशा अहम होता है कि आप व्यायाम सही ढंग से करें। आपकी ख़राब फॉर्म आपको घायल कर सकती है और आपका वर्कआउट गोल गड़बड़ा सकता है। इसलिए जब आपकी मांसपेशियां उत्तेजित हों तो केटेलबेल स्विंग, पुश-अप्स और लंजेस करना बुद्धिमानी होगी।

इसके अलावा, यह भी ध्यान रखें कि आपके कार्डियो सेशन के बाद भी आप अप्रभावित और सक्रिय महसूस करते हैं, तो आपको समझना होगा कि आपकी ऊर्जा कम हो गयी क्योंकि आपके शरीर को गति के माध्यम से रखा गया था। शायद यह बात आपको पता नहीं चलता, लेकिन कार्डियो से होनेवाली थकान आपके फार्म और फोकस पर असर डालती है।

Read this in English.

अनुवादक-Sadhana Tiwari

चित्रस्रोत- Shutterstock Images

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

About the Author

... Read More