ऑफिस जाने से पहले कौन से योगासन करने चाहिए? जिनसे पूरे दिन मूड रहेगा फ्रेश

Mood Fresh Karne Wale Yogasan: आज हम आपको इस लेख में 3 ऐसे योगासनों के बारे में बताने वाले हैं, जो आपके दिमाग की सारी टेंशन को दूर कर बॉडी को रिलैक्स करवाएंगे और पूरे दिन मूड को फ्रेश रखेंगे।

WrittenBy

Written By: Vidya Sharma | Published : January 13, 2026 11:58 AM IST

Mood Or Mind Fresh Rakhne Ke Liye Kya Kare: आजकल ऑफिस जाने वाले ज्यादातर लोग किसी न किसी बात को लेकर परेशान रहते हैं या उन्हें शरीर के किसी न किसी अंग में दर्द होता ही है। ऑफिस की भागदौड़, काम की डेडलाइन का दबाव और घंटों एक ही जगह बैठकर काम करना और फिर घर जाते हुए मेट्रो में खड़े-खड़े जाना। यह न सिर्फ हमारे शरीर को थका देता है, बल्कि हमें मानसिक रूप से भी कमजोर कर देता है। हमें पूरे दिन बॉडी में अजीब सा महसूस होता है और पूरा दिन खराब या चिड़चिड़ा ही जाता है। ऐसे में बॉडी और माइंड को एक्टिव कैसे करें? अगर आपके मन में भी यह सवाल आ रहा है तो रुकिए, आपकी समस्या का हल करते हैं।

अक्सर लोगों को सुबह उठकर कॉफी या चाय पीने की तलब होती है, लेकिन अगर आप इन्हें छोड़ अपने दिन की शुरुआत सिर्फ 15-20 मिनट के योग से करें, तो आपका पूरा दिन एनर्जेटिक और फ्रेश फील कर सकते हैं। अगर आप कंफ्यूज हैं कि कौन से योगासन करें तो फिक्र न करें, क्योंकि आज हम आपको इस लेख में 3 ऐसे असरदार योगासनों के बारे में बताने वाले हैं, जिन्हें रोज सुबह 10 मिनट करने से आप खुद को पूरे दिन फ्रेश और एक्टिव रख सकते हैं।

ताड़ासन से करें पूरी बॉडी स्ट्रेच

ताड़ासन बहुत ही आसान और समय की बचत करने वाला योगासन है। यह आसन पूरी बॉडी को स्ट्रेच करता है और आलस को मिनटों में दूर कर देता है। इसे करने के लिए आप सबसे पहले पीठ सीधी करके खड़े हो जाएं। अपने पैरों के बीच में थोड़ा गैप रखें। अब अपने दोनों हाथों की उंगलियों को आपस में फसाएं और फिर हाथों को सीधा रखते हुए, स्ट्रेच करते हुई ऊपर उठा लें। इसी के साथ अपनी धीरे-धीरे अपनी एड़ियों को भी उठाएं और पूरे शरीर को ऊपर की ओर खींचें।

ऐसा करने से आपके शरीर का पोस्चर तो ठीक होता है, साथ ही ब्लड सर्कुलेशन भी बढ़ता है। इसे रोज सुबह 2-2 मिनट के रेस्ट के साथ 10 मिनट के लिए करें। इससे आपकी बॉडी रिलेक्स फील करेगी और ऑफिस में लंबे समय तक बैठने से होने वाला दर्द भी नहीं होगा।

वृक्षासन यानी की ट्री पोज से अपना फोकस बढ़ाएं

ऑफिस में काम की वजह से न चाहते हुए भी हमारा दिमाग किसी न किसी काम की टेंशन में लगा रहता है। लेकिन अगर आप रोज सुबह वृक्षासन करते हैं तो यह मन को शांत करने और मूड को फ्रेश करने का काम करता है। साथ ही काम को लेकर चल रही टेंशन को कम कर फोकस बढ़ाने, बैलेंस बनाना सीखाने और स्ट्रेस मैनेज करने में मदद करता है।

वृक्षासन करने का तरीका

इसे करना बहुत ही आसान है, लेकिन आपको बस बैलेंस बनाना सीखने की जरूरत है। वृक्षासन करने के लिए पहले आप सीधे खड़े हो जाएं और पैरों की जमीनी पकड़ को मजबूत बनाएं। इसके बाद अपने सीधे पैर को मोड़कर और उसके तलवे को उल्टे पैर की जांघ के अंदरूनी हिस्से पर रखें। बैलेंस बनाते हुए अपने दोनों हाथों को जोड़ें और सिर के ऊपर या छाती के सामने रखकर मेडिटेशन करें।

अनुलोम विलोम करें

दिमाग को शांत करने और बॉडी को रिलैक्स फील करवाने का सबसे अच्छा तरीका है अनुलोम विलोम करना। ऐसा इसलिए क्योंकि हम अक्सर ऑफिस में काम करते समय उस तरह पूरी सांस नहीं लेते हैं जैसे लेनी चाहिए। हम सभी काम में ध्यान लगाते हैं और छोटी-छोटी सांसे लेते हैं। इसलिए रोज सुबह 10 मिनट के लिए अनुलोम विलोम करें। यह हमारे फेफड़ों को स्ट्रेच करता है, ब्लड फ्लो को तेज करता है और स्ट्रेस को रिलीज करता है। कई लोग इसे गलत तरीके से करते हैं, इसलिए आइए अनुलोम विलोम करने का सही तरीकाजानते हैं।

सबसे पहले आप जमीन सुखासन यानी की आलती-पालती मारकर बैठ जाएं। इसके बाद अपने अपने दाहिने हाथ के अंगूठे से राइट साइड वाले नोज होल के ऊपर रखकर बंद कर दें और लेफ्ट नोज होल से सांस लें। इसके बाद सांस को होल्ड करें और राइट नोज से छोड़ें। ऐसा 10 मिनट तक करें।

Highlights

  • आप अपने ऑफिस के स्ट्रेस को याग करके कम कर सकते हैं।
  • रोज सुबह 10 मिनट एक्सरसाइज करने से आपका पूरा मूड फ्रेश रहेगा।
  • आप ताड़ासन, अनुलोम विलोम और वृक्षासन से शुरुआत कर सकते हैं।

Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

FAQs

माइंड डिस्टर्ब क्यों होता है?

मन अशांत या परेशान होने के कई कारण हो सकते हैं, जिनमें तनाव, चिंता, अवसाद, हार्मोनल असंतुलन, और जीवनशैली से संबंधित कारक शामिल हैं।

नींद की कमी से दिमाग पर क्या असर पड़ता है?

आपको किसी भी चीज या काम करने में ध्यान केंद्रित करने में कठिनाई महसूस हो सकती है। बीच-बीच में मूड स्विंग्स या चिड़चिड़ापन हो सकता है। कोई काम करने या किभी तरह का निर्णय लेने की क्षमता में गिरावट।

क्या अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित करता है?

कई शोधों में पाया गया है कि अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड्स के अधिक सेवन से डिप्रेशन, एंग्जायटी और मूड स्विंग्स जैसी मानसिक समस्याएं बढ़ सकती हैं। अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड्स में पोषक तत्वों की कमी होती है, जिसके कारण ब्रेन फंक्शनिंग प्रभावित होती है।

बालासन करने का सबसे अच्छा समय कौन सा है?

बालासन करने का सबसे सही समय सुबह का होता है। आप रोज सुबह 5 से 7 बजे के बीच में योगासन कर सकते हैं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source