इलेक्ट्रिक या मैनुअल, जानिए आपके दांतों के लिए कौन सा टूथब्रश है ज्यादा कारगर

जब बात ओरल हाइजीन की आती है तो किस तरह की ब्रश का प्रयोग करें यह दुविधा कई लोगों में बनी रहती है। आइए जानते हैं इसके जवाब को।

WrittenBy

Written By: Atul Modi | Published : August 30, 2023 7:46 AM IST

दांतों और मुंह को साफ-सुथरा रखने के लिए ब्रश करना काफी जरूरी होता है। यह आपको कई ओरल समस्याओं से बचा सकता है। जैसे बैक्टीरिया का जमाव होना या फिर प्लाक होना आदि। इसके अलावा मसूड़ों से जुड़ी बीमारियां और कैविटी होना भी ब्रश न करने के कारण हो सकते हैं। इसलिए दोनों टाइम यानी सुबह और शाम को खाना खाने के बाद आपको ब्रश जरूर करनी चाहिए। लोगों के पास आज के समय में मैनुअल ब्रश के साथ-साथ इलेक्ट्रॉनिक ब्रश का भी ऑप्शन होता है इसलिए ज्यादा दुविधा लोगों को यही रहती है की कौन से ब्रश का प्रयोग करना बढ़िया रहेगा। आइए जानते हैं डेंटिस्ट की सलाह को।

इलेक्ट्रिक या फिर मैनुअल कौन सा ब्रश है बेहतर - (Electric Toothbrush vs Manual Toothbrush in Hindi)

इलेक्ट्रिक टूथब्रश

यह यंत्र ब्रश को रोटेट होने में या फिर वाइब्रेट होने में मदद करता है जिससे दांत और मसूड़ों को साफ होने में मदद मिलती है। इसमें रोटोशनरी मोशन होता है। यह सोनिक या अल्ट्रा सोनिक हो सकता है। इनमें से चाहे आप कोई सा भी प्रकार चुनते हैं लेकिन यह सभी में अच्छे से प्रभाव प्रदान करती है। जो लोग ज्यादा हाथों को मूव करने में सक्षम नहीं होते हैं उनके लिए यह एक बेहतरीन ऑप्शन होती है। आज कल इस तरह की ब्रश अलग अलग फोर्स और बिल्ट इन टाइम के साथ आ रही हैं जिन्हें आप अपने अनुसार चुन सकते हैं।

स्टडी में यह देखने को मिला है कि इलेक्ट्रॉनिक ब्रश मैनुअल ब्रश के मुकाबले ज्यादा लाभदायक और प्रभावी होता है लेकिन इसके भी कुछ नुकसान देखने को मिल सकते हैं। इस ब्रश का खर्चा मैनुअल ब्रश के मुकाबले 10 गुना ज्यादा होता है। इन्हें रिचार्ज करना पड़ता है जिसके लिए आपको हर समय एक कॉर्ड या फिर प्लग इन साथ रखना पड़ता है जो कुछ लोगों के लिए बहुत झंझट हो सकता है।

मैनुअल टूथब्रश

जब बात मैनुअल ब्रश की आती है तब नर्म ब्रिस्टल की ब्रश सभी लोगों के लिए बढ़िया रहता है। यह सस्ता भी है और इन्हें आप बिना किसी परेशानी के कहीं पर और किसी भी समय ले जा सकते हैं। अगर आप इसका प्रयोग अच्छे ढंग से करते है तो यह दांतों की सतह से प्लाक हटाने में इलेक्ट्रॉनिक ब्रश जितना ही काम आ सकता है।

बेस्ट ब्रश आपके लाइफस्टाइल के अनुसार कोई भी हो सकता है। जिसका प्रयोग करना आपको ज्यादा आसान लगता है और जिसका प्रयोग करने से आपके लाइफस्टाइल की जरूरत पूरी हो सके उसे आप प्रयोग करना शुरू कर सकते हैं। अगर आपको फिर भी दुविधा हो रही है तो आप दोनों प्रकार के ब्रश को लाइए और प्रयोग करके देखें। फिर आपको जो भी ब्रश अपने लिए बेस्ट लगते हैं उसे रोजाना प्रयोग करना शुरू कर दें।

ब्रशिंग के लिए कुछ टिप्स

ऐसी ब्रश का प्रयोग करें जो आपके मसूड़ों के लिए काफी जेंटल हो और दांतों से अच्छे से प्लाक भी निकाल पाए। ऐसा ब्रश के ब्रिस्टल काफी सॉफ्ट होते हैं। रोजाना आपको दो बार ब्रश करना चाहिए। खाना खाने के बाद आधे घंटे तक रुके और फिर ब्रश करें। बच्चे के दांतों पर ब्रश करते समय ब्रश को सर्कुलर मूवमेंट करने की कोशिश करें।

निष्कर्ष: आपके बजट और सहूलियत के हिसाब से आपको जो भी ब्रश अपने लिए सही लगता है आप उसी का प्रयोग कर सकते हैं। इसके अलावा दोनों से आपको एक जैसे ही लाभ मिलते हैं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source