Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

सही समय पर धूप लेने पर ही मिलता है विटामिन डी, जानिए सर्दियों में धूप लेने का सही समय और तरीका

Sunbath For Vitamin D: विटामिन डी का उत्पादन करने के लिए सुबह की धूप बहुत आवश्यक है। मगर इसे सही समय पर और सही तरीके से लिया जाना चाहिए। 

सही समय पर धूप लेने पर ही मिलता है विटामिन डी, जानिए सर्दियों में धूप लेने का सही समय और तरीका
In such a situation, people are bound to have a Vitamin D deficiency. Therefore, let us know when to sunbathe for vitamin D, how much vitamin D is obtained by sunbathing and how long one should sunbathe for vitamin D.

Written by Atul Modi |Updated : October 27, 2022 7:31 AM IST

हमारा शरीर सूर्य के संपर्क में आकर विटामिन डी (Sunbath For Vitamin D) का उत्पादन करता है। विटामिन डी प्राप्त करने के लिए सूर्य एकमात्र प्राकृतिक सोर्स माना गया है। विटामिन डी हड्डियों और दातों को मजबूत बनाने में योगदान करता है। यह शरीर की कई प्रक्रियाओं में भी भाग लेता है। डी विटामिन एक ऐसा पोषक तत्व है जो विटामिन के साथ-साथ हार्मोन भी है।

अब जैसे-जैसे सर्दियां आ रही हैं वैस-वैसे हमारा संपर्क धूप से कम होता जाता है। खासकर सुबह की धूप हमें नहीं मिल पाती है, जो विटामिन डी का उत्पादन करने में समर्थ है। धूप सेंकना विटामिन डी अवशोषित करने का सबसे अच्छा तरीका होता है, लेकिन जानकारी के अभाव में लोग ऐसा नहीं कर पाते हैं।

विटामिन डी के लिए कितनी देर तक धूप सेंकना चाहिए?

जब धूप त्वचा पर पड़ती है तो कोलेस्ट्रोल विटामिन डी में परिवर्तित होता है। इसका अर्थ यह है कि आपको अपनी त्वचा धूप में खुली रखनी है। शोधकर्ताओं का मानना है कि, आपकी त्वचा का केवल एक तिहाई हिस्सा शोर के सामने एक्सपोज होना चाहिए। जिनकी त्वचा का रंग हल्का है उन्हें सप्ताह में कम से कम 10 से 30 मिनट तक धूप सेंकना चाहिए। जबकि उनकी त्वचा का रंग थोड़ा डार्क है उन्हें इससे थोड़ी देर ज्यादा धूप में रहने की जरूरत है।

Also Read

More News

सर्दियों में धूप सेंकने सही समय क्या है - Which Time Sunlight is Good For Vitamin D

जैसा कि हम सभी जानते हैं कि सर्दियों में सूर्य देर से दिखाई देता है, जिसके कारण हमें धूप भी देर से ही मिलती है। ऐसे में विशेषज्ञ सर्दियों में धूप पाने का आदर्श समय दोपहर को मानते हैं। लेकिन इस समय सूर्य सबसे ज्यादा यूवीबी किरणों उत्सर्जित करता है, इसलिए पर्याप्त विटामिन डी का उत्पादन करने के लिए धूप में कम समय बिताना चाहिए।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

कुल मिलाकर अगर आप धूप सेंकने की सोच रहे हैं तो आपको कोशिश करनी चाहिए कि रोजाना 20 से 30 मिनट धूप सेंके और सही कपड़े पहने ताकि धूप आसानी से अवशोषित हो सके।

About the Author

... Read More