... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: intern23.seo | Published : December 27, 2023 3:44 PM IST
Morning Walk in Winters
Perfect time for Morning Walk in Winters: मॉर्निंग वॉक के फायदे में तो आपने जरूर सुना होगा, इससे शरीर को होने वाले स्वास्थ्य लाभ के बारे में आप जानते भी होंगे। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ लोग सर्दियां आते ही सुबह का घूमना बंद कर देते हैं। कुछ तो ये काम ये काम आलस में करते हैं जबकि कुछ लोगों को सच में सुबह उठने में परेशानी होती है। सुबह 20-30 मिनट की वॉक आपको कई तरह के रोगों से बचाकर रख सकती है। यह आपको मेटाबॉलिज्म को भी बढ़ाने का काम करती है। इसके अलावा ये आपके हार्ट और मस्तिष्क को भी फिट रखने में मदद करती है। हालांकि हार्ट पेशेंट को सर्दियों में मॉर्निंग वॉक करने से बचना चाहिए।हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो ठंड के कारण हमारी ब्लड वेसल्स यानी रक्त वाहिकाएं संकुचित होती हैं। जिससे उनमें रक्त का प्रवाह बढ़ जाता है। जो कभी-कभी हार्ट अटैक का कारण भी बन जाता है।
कई अध्ययनों में यो साबित हुआ है कि सर्दियों के महीनों में हार्ट अटैक से होने वाली मृत्यु की संख्या काफी बढ़ जाती है। डॉक्टरों की मानें तो ऐसा अचानक ब्लड प्रेशर बढ़ने के कारण होता है। जिस कारण दिल का दौरा और स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है। आज हम आपको बताएंगे कि आपको सर्दियों में मॉर्निंग वॉक कब और कितनी देर तक करनी चाहिए।
हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो हमें फिट रहने के लिए रोजाना 10,000 कदम चलना चाहिए। वहीं समय की बात करें तो आप 20 से 30 मिनट तक डेली वॉक करते हैं तो ये आपकी हेल्थ के लिए सबसे अच्छा रहता है। इसके अलावा सर्दियों में सप्ताह में कम से कम 5 दिन टहलने से आप कई तरह की बीमारियों से बचे रह सकते हैं।
Disclaimer- यह लेख आपकी जानकारी के लिए है इसका उद्देश्य आपको किसी तरह की सलाह देना नहीं है। इसके बाद भी आप किसी भी चीज पर अमल करने से पहले एक बार विशेषज्ञ की राय जरूर लें।