स्ट्रेंथ ट्रेनिंग एक्सरसाइज करते समय न करें ये गलतियां, वरना मसल्स पर पड़ता है बुरा असर

Common Mistake in Strength Training : अगर आप मसल्स को बनाने के लिए जिम कर रहे हैं, तो कुछ गलतियों को करने से बचना ही सही रहता है। आइए आपको इन गलतियों के बारे में बताते हैं।

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Updated : February 5, 2026 11:38 AM IST

Mistake in Strength Training : आजकल हर कोई अपनी बॉडी बनाने पर बहुत ध्यान देता है। बॉडी को परफेक्ट शेप देने के लिए मांसपेशियों को टोन किया जाता है। इसके लिए स्ट्रेंथ ट्रेनिंग एक्सरसाइज की जाती है। स्ट्रेंथ ट्रेनिंग एक्सरसाइज वैसे तो मसल्स को टोन करने के लिए की जाती है, लेकिन ये मेटाबॉलिज्म बढ़ाने और फिट रहने के लिए भी काफी फायदेमंद होती हैं। इतना ही नहीं, ये एक्सरसाइज लंबी उम्र में भी मदद कर सकते हैं। एक स्टडी में पाया गया कि हर हफ़्ते सिर्फ़ 30 से 60 मिनट की स्ट्रेंथ ट्रेनिंग से भी बहुत बड़ा फर्क पड़ सकता है। जिन लोगों ने ट्रेनिंग की, उनमें कैंसर और दिल की बीमारी जैसी बड़ी वजहों से मौत का खतरा 10-20 प्रतिशत कम था।

वैसे तो स्ट्रेंथ ट्रेनिंग एक्सरसाइज काफी फायदेमंद होती हैं, लेकिन अगर आप कुछ गलतियां करते हैं तो इससे फायदे मिलने के बजाय नुकसान भी हो सकते हैं। इस आर्टिकल में हम आपको यही बताने जा रहे हैं कि स्ट्रेंथ ट्रेनिंग एक्सरसाइज के दौरान किस तरह की गलती नहीं करनी चाहिए।

स्ट्रेंथ ट्रेनिंग एक्सरसाइज के दौरान न करें ये गलतियां

जल्दबाजी न करें

बहुत से लोग स्ट्रेंथ ट्रेनिंग करते वक्त बहुत जल्दबाजी कर देते हैं। जब बात वज़न बढ़ाने की बात आती है, तो लोग जल्दी से लेवल अप करना कहते हैं। लेकिन यह गलत तरीका है। फिटनेस कोच बताते हैं कि अच्छे रिजल्ट के लिए धीरे-धीरे और लगातार प्रोग्रेस करना चाहिए। क्योंकि जल्दबाजी करने से दिक्कत हो सकती है।

खराब मूवमेंट क्वालिटी

अगर एक्सरसाइज के दौरान आपके जोड़ों की खराब पोज़िशनिंग रहती है, सीमित रेंज ऑफ़ मोशन रहता है और कमज़ोर स्टेबिलाइज़िंग रहती है, तो मसल्स अच्छी तरह से टोन्ड नहीं हो पाती है। स्ट्रेंथ ट्रेनिंग के दौरान बॉडीको अच्छे से मूव करना चाहिए। इसलिए आगे बढ़ने से पहले अपनी बेसिक एक्सरसाइज पूरी करें। जब आपका बेसिक ठीक होता है, तभी आप आसानी से आगे बढ़ पाते हैं। स्ट्रेंथ ट्रेनिंग समय के साथ धीरे-धीरे ताकत बनाती है, न कि लगातार बहुत जल्दी इंटेंसिटी का पीछा करने से।

गलत रिकवरी

मसल्स की रिकवरी होनी बेहद जरूरी होती है, क्योंकि यह आपके शरीर को आराम करने और मज़बूती देने का काम करती है। नहीं तो आपको चोट लगने का खतरा रहता है। जिम ट्रेनर की मानें, तो रिकवरी को अक्सर गलत समझा जाता है और लेकिन अगर आप रिकवरी पर ध्यान नहीं देंगे तो मसल्स कमजोर होती जाएंगी और बॉडी बनने की प्रोग्रेस धीमी हो जाती है। कम नींद, प्रोटीन की कमी और बहुत ज़्यादा ट्रेनिंग से बॉडी के टोन होने की प्रोग्रेस धीमी हो जाती है और ओवरयूज़ इंजरी का खतरा बढ़ जाता है।

Highlights

  • खराब मूवमेंट से बिगड़ा सकती हैं मांसपेशियों की पोजिशनिंग।
  • जिम ट्रेनर की मदद न लेना।
  • जल्दबाजी में एक्सरसाइज करने की गलती न करें।
Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source