
अंजू रावत
अंजू रावत एक अनुभवी हेल्थ, फिटनेस, रिलेशनशिप, ब्यूटी और लाइफस्टाइल लेखक हैं, जिन्हें इन विषयों पर लिखने ... Read More
Written By: Anju Rawat | Updated : March 18, 2025 2:51 PM IST
Sunita Williams Workout Routine: नासा की भारतीय मूल की अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और उनके सहकर्मी बुच विल्मोर अंतरिक्ष में लगभग 9 महीने बिताने के बाद आज (18 मार्च) पृथ्वी पर वापस लौटने वाले हैं। नासा ने बताया है कि सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर आज शाम को पृथ्वी पर लौट आएंगे। दरअसल, दोनों जून 2024 में आठ दिनों की स्पेस यात्रा पर गए थे। लेकिन, अंतरिक्ष में यान में खराबी की वजह से यह यात्रा 9 महीनों तक खिंच गई। दोनों 9 महीनों तक अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर फंसे हुए थे। खुशी की बात यह है कि आज दोनों को स्पेसएक्स क्रू ड्रैगन यान पर पृथ्वी पर लाया जाएगा। स्पेस पर इतने लंबे समय तक खुद को फिट और हेल्दी बनाए रखना बेहद कठिन होता है। लेकिन, सुनीता विलियम्स ने खुद को फिट रखने के लिए स्पेस में इन एक्सरसाइज की प्रैक्टिस की थी।
आपको बता दें कि अंतरिक्ष या स्पेस में रहना आसान नहीं है। अंतरिक्ष में रहना कई चुनौतियों से भरा होता है। इसमें गुरुत्वाकर्षण की कमी की वजह से हड्डियां कमजोर होने लगती हैं। इसलिए सुनीता विलियम्स खुद को फिट रखने के लिए रोजाना 2 घंटे एक्सरसाइज करती थीं। सुनीता विलियम्स सुबह 4:30 से 6:30 बजे तक एक्सरसाइज करती थीं।
अंतरिक्ष या स्पेस में खुद को फिट और हेल्दी रखने के लिए सुनीता विलियम्स रोजाना ट्रेडमिल पर दौड़ती थीं। इससे हड्डियां और मांसपेशियों को मजबूती मिलती है। ट्रेडमिल पर दौड़ने से संपूर्ण स्वास्थ्य को लाभ मिलता है। इस एक्सरसाइज को करने से मांसपेशियों के दर्द से राहत मिलती है। अगर आप रोजाना ट्रेडमिल पर दौड़ेंगे, तो इससे हमेशा फिट रह सकते हैं। इसलिए जिम में भी ट्रेडमिल पर दौड़ाया जाता है। इस एक्सरसाइज को करने से वजन भी कंट्रोल में रहता है।
स्पेस में एक्टिव और फिट रहने के लिए नासा अंतरिक्ष यात्री सुनिता विलियम्स साइकिलिंग भी करती थीं। इससे मांसपेशियों पर खिंचाव पड़ता है और दर्द से राहत मिलती है। साइकिलिंग करने से निचले शरीर को मजबूती मिलती है। साइकिल चलाने से पैरों और कमर के दर्द में भी आराम मिलता है। अगर आप शरीर के दर्द से परेशान रहते हैं, तो साइकिलिंग करना लाभकारी हो सकता है। साइकिलिंग करने से वजन घटाने में भी मदद मिलती है। यह भी एक प्रकार की एक्सरसाइज है, जिसे रोजाना करने से आप फिट रह सकते हैं।
सुनीता विलियम्स स्पेस में कार्डियोवैस्कुलर एक्सरसाइज भी करती थीं, ताकि हार्ट हेल्थ बेहतर बनी रहे। इस एक्सरसाइज को करने से हृदय और फेफड़ों को मजबूती मिलती है। कार्डियोवैस्कुलर एक्सरसाइज करने से ब्लड सर्कुलेशन में सुधार होता है। इसे करने से हृदय रोगों का जोखिम कम होता है। इसलिए सिर्फ अंतरिक्ष पर ही नहीं, पृथ्वी पर भी इस एक्सरसाइज को जरूर करना चाहिए। बच्चे, युवा और बुजुर्ग सभी इस एक्सरसाइज की प्रैक्टिस कर सकते हैं।
सुनीता विलियम्स स्पेस में फिट रहने के लिए एडवांस्ड रेसिस्टिव एक्सरसाइज डिवाइस का उपयोग करती थीं। इससे मांसपेशियों का विकास होता है और हड्डियों का घनत्व भी बना रहता है। आपको बता दें यह एक ऐसी डिवाइस है, जिसे नासा ने अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर मांसपेशियों की ताकत को बनाए रखने के लिए डिजाइन किया है।
सुनीता विलियम्स अंतरिक्ष में पॉडकास्ट सुनती थीं। साथ ही, किताबें पढ़ती थीं और कई अन्य गतिविधियां करती थीं। एक्टिव रहने से दिमाग शांत रहता है और आप अच्छा महसूस करते हैं। इसलिए खुद को हमेशा गतिविधियों में व्यस्त रखने की कोशिश करनी चाहिए।
अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।